*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
=================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक -21/05/2026*
================= ■ *जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर किया बैठक। ——ं-ं————- वर्तमान में वर्षापात की स्थिति, बाढ़ से संबंधित योजनाओं,तटबंधों की निगरानी, सड़को की मरम्मती, चापाकल की मरम्मती, संकटग्रस्त समूहों की पहचान,आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर जीआर सूची का अपडेशन ,भेंट की सफाई आदि को लेकर दिये कई आवश्यक दिशा निर्देश।*
*—-आपदा पीड़ितों को त्वरित गति से ससमय राहत पहुंचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता– जिलाधिकारी——————————–*
*—————– ।*————————————-*
*
*मधुबनी :21मई 2026——————जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बाढ़ पूर्व की तैयारियों को लेकर जिले के संबंधित वरीय अधिकारियों, संबंधित विभागों के अभियंताओं के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। आपदा पीड़ितों को त्वरित गति से ससमय राहत पहुंचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में उससे निपटने को लेकर तैयारियो को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे। उन्होंने आपदा संपूर्ति पोर्टल पर सभी प्रकार के डाटा को ससमय अपडेट कर ले, ताकि आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर ससमय राहत पहुचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय कर करवाई भी की जाएगी।*
*जिलाधिकारी ने एडीएम आपदा को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कर के कि सभी अंचल अधिकारी आवश्यकता का आकलन करते हुए निजी नावों के लिए पर्याप्त संख्या में एकरारनामा कर ले,साथ ही क्षतिग्रस्त सरकारी नाव की मरम्मती अविलंब करवा ले।*
*उन्होंने स्थाई बाढ़ आश्रय स्थल के साथ साथ अस्थाई बाढ़ आश्रय स्थल के समीक्षा के क्रम में कहा कि बाढ़ आश्रय स्थल में पेय जल,शौचालय आदि सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले।।*
*उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत कार्य से जुड़ी आवश्यक दवाइयों का समय से स्टॉक में रखे। इनमे सभी जीवन रक्षक दवा, एन्टी स्नैक,हेलोजन की गोलियां , ब्लीचिंग पाउडर आदि भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हों यह हरहाल में सुनिश्चित करले।।*

*उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मधुबनी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा चापाकलों की मरम्मति एवं नए लगाए जाने वाले चापाकलों के लिए भी तैयारी करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को इसकी सतत मॉनिटरिंग भी करेंगे। उन्होंने एडीएम आपदा को निर्देश दिया कि यह हर हाल में सुनिश्चित करे कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों सहित बाढ़ प्रमंडल के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्राधीन बांधो का ससमय निरीक्षण करे। यदि किसी स्थान पर उन्हें बांध की वर्तमान संरचना में कोई त्रुटि दिखाई दे तो अविलंब संबधित अभियंता से समन्वय कर उसका त्वरित समाधान कर ले।*
*उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,अपर समाहर्ता आपदा, संतोष कुमार,आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार एवं अन्य वरीय अभियंता व सहित कई पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी उपस्थित थे।*———————– ———————————————————————– ..*
=================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर *06276-222576*पर जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
===============
*।***
=================
*# DPRO,Madhubani*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version