प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 30 मार्च 2026

आज दिनांक 30 मार्च 2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार द्वारा शाम 5:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त,सभी जिलाधिकारी एवं सभी पुलिस अधीक्षक के साथ एलपीजी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।


बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बताया गया की एलपीजी की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है।एलपीजी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में है। पेट्रोलियम पदार्थ एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी/ कालाबाजारी एवं तस्करी में जो भी सम्मिलित पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी, पुलिस अधीक्षक एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version