सीतामढ़ी-II के अंतर्गत समवाय कन्हवा की सीमा चौकी गोरहारी में पशु चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस शिविर के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लाए गए पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उनका उपचार एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना, पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामीण समुदाय के कल्याण में सहयोग प्रदान करना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version