आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा अंचल कार्यालय, बेलसंड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंचल अंतर्गत सभी थानों की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन तथा कार्यालय अभिलेखों के संधारण की विस्तृत समीक्षा की गई।
साथ ही समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी, महिला हेल्प डेस्क का सफल संचालन, गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा जन-शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त, पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
[19/03, 8:59 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
[19/03, 9:01 pm] Social Media: मेहसौल थाना कांड संख्या-79/26 (चोरी से संबंधित मामले) में प्राथमिकी अभियुक्त मिठ्ठू पांडे को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[19/03, 9:02 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
