आज दिनांक 06.05.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन, सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-01), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित कांडों के निष्पादन एवं Citizen Centric Policing को सुदृढ़ करने हेतु विस्तृत समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—

सभी लंबित कांडों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति अपनाने तथा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के समुचित संकलन एवं विश्लेषण पर विशेष बल दिया गया।

घुसपैठियों की पहचान कर आवश्यक जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश।

थानों में आने वाले आमजनों के साथ शालीन, विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के संबंध में थानाध्यक्षों द्वारा पंचायत स्तर पर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं अंचल निरीक्षकों द्वारा विद्यालयों में सप्ताह में कम-से-कम दो बार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश।

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अनुमंडल,अंचल एवं थाना स्तर पर जनता दरबार/जन संवाद आयोजित कर आमजनों की समस्याओं के समाधान के निर्देश।

e-Dossier, e-Summon, e-Sakshya एवं character Verification के प्रभावी, नियमित एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश।

गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए Dial-112 की सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया बढ़ाने का निर्देश।

पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करना।

CCTNS के प्रभावी एवं अद्यतन संचालन पर बल।

मद्यनिषेध अभियान के तहत निरंतर छापेमारी कर जब्त शराब का त्वरित विनष्टीकरण सुनिश्चित करना।

U.D., SC/ST, POCSO, बलात्कार एवं दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन।

लंबित वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाकर सेक्टरवार जिम्मेदारी तय करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना।

गुंडा प्रस्ताव / CCA प्रस्ताव शीघ्र भेजते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना।

प्रत्येक रविवार 12:00 बजे से 02:00 बजे तक नियमित रूप से गुंडा परेड एवं चौकीदारी परेड आयोजित करने का निर्देश।

थाना परिसर में डायरी राइटिंग कैंप आयोजित कर लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना।

कांडों का समयबद्ध (60/90 दिनों के भीतर) निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा उसे CCTNS पोर्टल पर अपलोड करने हेतु सख्त निर्देश।

अनुसंधानकर्ताओं द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम 10 कांडों तथा थानाध्यक्ष/अंचल निरीक्षकों द्वारा न्यूनतम 04 कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करना।

सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुमंडलवार प्रत्येक थाना से कम-से-कम 05 कांडों को स्पीडी ट्रायल हेतु चिह्नित कर अग्रसारित करना।

थाना आगंतुक पंजी का नियमित एवं विधिवत संधारण सुनिश्चित करना।

सघन वाहन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, ट्रिपलिंग, बिना नंबर प्लेट एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करना।

सक्रिय अपराधियों एवं जेल से छूटे अपराधियों की अद्यतन सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करना।

सूचना-संग्रह तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।

अवैध हथियारों की बरामदगी एवं मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष निगरानी।

महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी एवं संवेदनशील संचालन पर विशेष बल।

कर्तव्य पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को वर्दी में रहते हुए उच्च कोटि का टर्नआउट बनाए रखने का निर्देश।

बैठक के दौरान सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों,थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें कर्तव्यों, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति मार्गदर्शन किया गया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version