समाहरणालय, मधुबनी
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
====================
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 13/07/2026
==================

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली विचार

नदियों की निर्मलता का लिया संकल्प, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जिला गंगा समिति ‘नमामि गंगे’, मधुबनी एवं नगर निगम, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सहुआ में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी ने प्रथम, सईदन बानो ने द्वितीय तथा करण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मीनाक्षी कुमारी एवं प्रशांत कुमार ने क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर जिला गंगा समिति ‘नमामि गंगे’, मधुबनी के डीपीओ आनंद अंकित ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पवित्रता बनाए रखने तथा स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं।
स्वच्छता साथी अविनाश कुमार ने छात्र-छात्राओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर एवं विद्यालय में स्वच्छता की आदतों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वच्छता साथी मीनातुल्लाह, वरीय शिक्षक मनोज कुमार सिंह, उमेश कुमार, दीपेंद्र कुमार, विभा देवी, सुनीता देवी, रानी कुमारी, अमन कुमार, बिट्टू कुमार एवं सदिकन बानो सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
=================
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।
=============== ===

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version