Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विषेश वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
    National

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

    adminBy adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति
    सीतामढ़ी, 21 जून 2026।
    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी द्वारा कमांडेंट श्री संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सीता कुंज नगर उद्यान, सीतामढ़ी सहित बटालियन के सभी समवायों में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल, वन विभाग एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परिहार विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक श्रीमती गायत्री देवी, रीगा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री बैद्यनाथ प्रसाद तथा प्रभागीय वन पदाधिकारी (DFO), सीतामढ़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


    प्रशिक्षित योगाचार्यों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग तनाव प्रबंधन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है।
    कार्यक्रम के उपरांत कमांडेंट श्री संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, सहभागी संस्थाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, पतंजलि योग समिति के सदस्य, संदीक्षा परिवार के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विषेश वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
    admin

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विषेश वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 21, 2026

    सुप्पी थाना कांड संख्या 413/22( आर्म्स एक्ट) में वांछित अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    June 21, 2026

    पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में आज दिनांक 20 जून 2026 को बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सीतामढ़ी जिलाबल के कुल 313 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

    By adminJune 21, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति सीतामढ़ी, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन…

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विषेश वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 21, 2026

    सुप्पी थाना कांड संख्या 413/22( आर्म्स एक्ट) में वांछित अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    June 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (71)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?