पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नेपाली नागरिकों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद-कोरियाह चौक के पास की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस और SSB की टीम को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त अभियान चलाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 3.12 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटू कुमार यादव और मनोज यादव के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के धनुषा जिले के मुशहरनिया थाना क्षेत्र के मुखियापट्टी गांव के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version