POSH अधिनियम, 2013 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
दिनांक *26 सितंबर 2026* को *जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधुबनी* एवं *महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी* के संयुक्त प्रयास से सिविल कोर्ट परिसर, मधुबनी में *कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (POSH Act)* के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ *श्री पवन कुमार पाण्डेय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधुबनी* द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
रचना राज, ADJ-I एवं Chairperson, POSH Committee* द्वारा POSH अधिनियम के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम तथा शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला के दौरान *श्रीमती ललिता कुमारी, DPO, ICDS, मधुबनी* द्वारा POSH अधिनियम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
वहीं *हेमंत कुमार मंडल, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी* द्वारा *Internal Committee (IC) एवं Local Committee (LC)* की संरचना, भूमिका एवं दायित्वों के साथ-साथ *SHe-Box* के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, WCDC की वेबसाइट के माध्यम से POSH संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों द्वारा POSH अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर व्यावहारिक एवं संवादात्मक (Interactive) तरीके से चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक उत्पीड़न से मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना तथा POSH अधिनियम के प्रावधानों के प्रति संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों में जागरूकता एवं समझ विकसित करना रहा।
अंत में श्री सचिन कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधुबनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी/विशेषज्ञ
श्री पवन कुमार पाण्डेय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधुबनी।,श्री जय किशोर दुबे*, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मधुबनी।,श्री सचिन कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधुबनी।,रचना राज, ADJ-I एवं Chairperson, POSH Committee।, रिचा भारद्वाज, सदस्य, POSH Committee।बबीता कुमारी, सदस्य एवं अधिवक्ता, POSH Committee।,सपना, सदस्य एवं अधिवक्ता, POSH Committee।
अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, मधुबनी।
सचिव, बार एसोसिएशन, मधुबनी। एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
