राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अर्हता-सह-प्रवेश परीक्षा NEET (UG)-2026 के स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 21.06.2026 को जिलाधिकारी महोदय, सीतामढ़ी एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए निर्धारित मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें ।
