सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महिंदवारा थाना कांड संख्या 100/26 में नामजद अभियुक्त भोला उर्फ संदीप कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार अधिपत्र को विधिवत चस्पा किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम ने उसके संभावित निवास स्थान पर पहुंचकर इश्तिहार चस्पा किया और निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी।

यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई, जिसमें कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है, की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version