नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपने परीक्षा से जुडे़ कामों की सुरक्षा कर दी है और नई दिल्ली ऑफिस में 39 CISF जवानों को तैनात किया है। यह फोर्स गोपनीय इलाकों पर नजर रखेगी, आने-जाने वालों को कंट्रोल करेगी और स्टाफ व विजिटर्स की जांच करेगी।

NTA ने अपनी नई बिल्डिंग में गोपनीय इलाकों को भी अलग से चिह्नित किया है। परीक्षा सामग्री तक अनधिकृत पहुंच को रोकने की कोशिशों के तहत इन इलाकों में आवाजाही और कामकाज पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि बिल्डिंग में गोपनीय इलाके चिह्नित किए गए हैं, जहां आवाजाही और कामकाज पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि एक फूलप्रूफ सिस्टम काम कर रहा है। गृह मंत्रालय ने बिल्डिंग के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की सुरक्षा को मंजूरी दे दी है।

NTA ने संवेदनशील कामकाज नए ऑफिस में शिफ्ट किए

ये सुरक्षा उपाय तब किए गए हैं जब NTA ने अपने गोपनीय और संवेदनशील कामकाज को ओखला स्थित पुराने ऑफिस से मिंटो रोड पर नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया है।

अधिकारी ने कहा कि मिंटो रोड पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस बिल्डिंग में 55,000 स्क्वायर फीट से ज्यादा का डेडिकेटेड ऑफिस स्पेस दिया गया है। इस बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल और चौथी व छठी मंजिल के कुछ हिस्से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दिए गए हैं। पिछले एक महीने में गोपनीय और संवेदनशील कामकाज नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिए गए हैं।

गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस बिल्डिंग के बाकी हिस्सों की सुरक्षा पहले से ही CISF कर रही है। अब NTA के पास परीक्षा से जुड़े गोपनीय इलाकों के लिए एक डेडिकेटेड सुरक्षा व्यवस्था होगी।

यह कदम पेपर लीक और एडमिनिस्ट्रेटिव कमियों, जिसमे संवेदनशील परीक्षा सामग्री को संभालने में हुई गड़बड़ियां भी शामिल हैं, पर बार-बार उठ रहे सवालों के बाद उठाया गया है।

CISF जवानों को मिंटो रोड पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस बिल्डिंग में गोपनीय इलाकों के एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर तैनात किया गया है। वे एक्सेस-कंट्रोल और स्क्रीनिंग का काम करेंगे, जिसमें एक्स-रे बैगेज स्क्रीनिंग मशीनों और डोर फ्रेम मेडल डिटेक्टर से तलाशी लेना शामिल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version