Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रंधावा केस में हरसिमरत बादल का पत्र; बोलीं स्वतंत्र जांच एजेंसी ही दिला सकती है न्याय

    March 23, 2026

    CM मोहन ने किया UPSC में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान, बोले- ‘आप 2047 के विकसित भारत के शिल्पकार’

    March 23, 2026

    मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»CM मोहन ने किया UPSC में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान, बोले- ‘आप 2047 के विकसित भारत के शिल्पकार’
    Breaking News

    CM मोहन ने किया UPSC में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान, बोले- ‘आप 2047 के विकसित भारत के शिल्पकार’

    adminBy adminMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC-2025) में चयनित प्रदेश के 61 अभ्यर्थियों के लिए 23 मार्च, सोमवार का दिन खास बन गया, जब उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा किया। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम में इन युवाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए दूसरों को प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित युवाओं को मंच पर सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि यह उनकी मेहनत, संकल्प और सामर्थ्य का सम्मान है।

    इन युवाओं के कंधों पर अहम जिम्मेदारी

    राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये युवा वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब यही युवा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के शीर्ष पर होंगे और उनके फैसले प्रदेश और देश की दिशा तय करेंगे।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान “मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं का परचम” पुस्तिका के डिजिटल संस्करण का लोकार्पण किया गया और चयनित अभ्यर्थियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

    सफलता के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सफलता अपने साथ बड़ी जिम्मेदारी लेकर आती है। चयनित अधिकारियों के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के विकास और कल्याण का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे चिंतनशील, संवेदनशील और परिश्रमी बनकर न केवल खुद सफल हों, बल्कि प्रदेश की प्रगति के स्तंभ भी बनें।

    उन्होंने शहीद दिवस (23 मार्च) का उल्लेख करते हुए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया और कहा कि अब देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने युवाओं को अंत्योदय, नवाचार, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख दी।

    मुख्यमंत्री ने 173वीं रैंक हासिल करने वाले दृष्टिबाधित अभ्यर्थी अक्षत बल्दवा की विशेष सराहना करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article रंधावा केस में हरसिमरत बादल का पत्र; बोलीं स्वतंत्र जांच एजेंसी ही दिला सकती है न्याय
    admin

    Related Posts

    रंधावा केस में हरसिमरत बादल का पत्र; बोलीं स्वतंत्र जांच एजेंसी ही दिला सकती है न्याय

    March 23, 2026

    मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    March 23, 2026

    लखनऊ में विकास के बड़े प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट से मंजूरी, इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर से मिलेगी नई पहचान

    March 23, 2026

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    रंधावा केस में हरसिमरत बादल का पत्र; बोलीं स्वतंत्र जांच एजेंसी ही दिला सकती है न्याय

    By adminMarch 23, 20260

    पंजाब के चर्चित रंधावा मौत मामले में अब सियासी हलचल और तेज हो गई है।…

    CM मोहन ने किया UPSC में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान, बोले- ‘आप 2047 के विकसित भारत के शिल्पकार’

    March 23, 2026

    मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    March 23, 2026

    लखनऊ में विकास के बड़े प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट से मंजूरी, इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर से मिलेगी नई पहचान

    March 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (676)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?