बिहार में नवंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन इस बार ठंड ने अभी तक अपना पूरा असर नहीं दिखाया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ने राज्य के मौसम का मिजाज बदल दिया है। चक्रवात के प्रभाव से आई नमी वाली पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो रही है। यही वजह है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का इंतजार करना पड़ रहा है।

राजधानी पटना में तो न्यूनतम तापमान ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर महीने में पिछले 15 साल का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बताया जा रहा है।

अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 और 26 नवंबर को बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। पटना में बारिश के आसार नहीं हैं। सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version