Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 जुलाई 2026 को जिले में 13,789 एलपीजी उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई। वहीं विभिन्न तेल कंपनियों से कुल 14,875 एलपीजी सिलेंडर जिले में प्राप्त हुए, जिससे मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार इंडियन ऑयल (IOCL) से 5,341, हिंदुस्तान…
मधुबनी। मौसम विभाग की ओर से मधुबनी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार रविवार, 12 जुलाई को शाम 7:15 बजे से रात 10:15 बजे तक जिले के सभी प्रखंडों में मध्यम तीव्रता की बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे बिजली…
मधुबनी। जिले में नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों के संभावित शुभारंभ और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 जुलाई 2026 से पहले आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री बिहार द्वारा भागलपुर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 211 नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों का शुभारंभ तथा नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत आरंभ प्रस्तावित है। प्रशासन के अनुसार इस अवसर को राज्य…
मधुबनी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को स्थानीय स्तर पर जैविक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मधुबनी जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिले के पंडौल, बाबूबरही और खुटौना प्रखंडों में एक-एक प्राकृतिक खेती जैव उपादान संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (National Natural Farming Mission) के तहत की जा रही है। इन केंद्रों का उद्देश्य प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को जैविक इनपुट उपलब्ध कराना तथा उन किसानों की सहायता करना है, जो स्वयं जैविक उत्पाद…
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री नरेंद्र कुमार ने लंबे समय तक निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से समाज और पत्रकारिता जगत की उल्लेखनीय सेवा की। उनकी कार्यशैली, प्रतिबद्धता एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि उनका निधन पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जिला प्रशासन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है…
समाहरणालय सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–11 जुलाई 2026 बैठक के दौरान प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि कई स्थानों पर कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी छूटे हुए टोलों में पेयजल योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अविलंब पूर्ण कराया जाए। बैठक में बोरिंग की स्थिति,पाइपलाइन के कार्य में अद्यतन प्रगति, गृह जल संयोजन इत्यादि की समीक्षा की गई।उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आमजन को पेयजल संकट का सामना नहीं करना चाहिए और इसके लिए…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–11 जुलाई 2026 कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने पर बल सीतामढ़ी। महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार, पटना की प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act) विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, अपर समाहर्ता श्री बृजकिशोर पाण्डेय एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती निशिकांत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने निर्देश…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–11 जुलाई 2026 कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने पर बल सीतामढ़ी। महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार, पटना की प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act) विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, अपर समाहर्ता श्री बृजकिशोर पाण्डेय एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती निशिकांत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने निर्देश…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जन सम्पर्क, प्रशाखा दिनांक :–11जुलाई 2026 प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत खेल क्लब पंजीकरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल पुनः खुला, 15 अगस्त तक करें आवेदन सीतामढ़ी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) द्वारा राज्य के सभी ग्राम पंचायत खेल क्लबों के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी, सीतामढ़ी मो. इस्लाम ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, खेल क्लबों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने ग्राम पंचायत खेल क्लबों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने की अपील की है। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार का…
सीतामढ़ी, 11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का शुभारंभ शनिवार को सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, अस्पताल प्रबंधक विजय झा, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद, बिकेश कुमार, विक्रम कुमार तथा पीएसआई (इंडिया) के विनय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव ने कहा कि जनसंख्या किसी भी देश के विकास का…