Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रेल यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में रुड़की रेलवे स्टेशन पर फूड वैन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे स्टेशन परिसर की खाली पड़ी भूमि पर फूड वैन के लिए स्टॉल विकसित किए जाएंगे, जहां यात्रियों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे। प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोजाना 50 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही दरअसल रुड़की अमृत भारत योजना में चयनित…
फेज-दो थाना क्षेत्र में पति और वो (युवती) के बीच अवैध संबंध बनने पर ब्लैकमेलिंग से छह लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। यह विवाद मई 2025 का है। आरोप है कि पत्नी के विरोध करने पर युवती ने बदमाशों से जानलेवा हमला करा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वह बिसरख क्षेत्र की एक सोसायटी में रहती हैं। जनवरी 2025 में प्राइवेट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नोएडा के एक गांव निवासी युवक से जान-पहचान के बाद शादी हुई थी। दोनों दाम्पत्य जीवन का…
इंटरनेट मीडिया पर गैंग्स्टर जैसी पहचान बनाने का जुनून जिले के युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 777, भौकाल, आजमगढ़िया, 315, 9999, 7272 और 4040 जैसे नामों से बनाए गए वर्चुअल गैंग चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन ग्रुपों के सदस्य महंगी बाइक और कारों के काफिले, तेज संगीत, गैंग स्टाइल रील्स और हथियारों के प्रतीकों के साथ वीडियो पोस्ट कर खुद को प्रभावशाली और दबंग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जनपदों के विभिन्न थानों की साइबर सेल की जांच में यह निकल कर आया है कि यह प्रवृत्ति केवल इंटरनेट मीडिया तक…
साइबर ठगी से अर्जित रकम के दम पर गिरोह के सरगनाओं ने करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया। जांच में सामने आया कि गिरोह के मुख्य आरोपित प्रतीक चौबे ने कैथई गांव में आलीशान मकान बनाया है और कई महंगी गाड़ियां खरीदी हैं। वहीं, दूसरे आरोपित रवि यादव ने भी लग्जरी वाहनों का बेड़ा तैयार किया, जिसमें शामिल एक थार वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गिरोह फर्जी फर्म ट्विनबिल्ड वेल और आरजे इंफ्रा के नाम से खोले गए बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का…
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सीतामढ़ी में कड़े सुरक्षा इंतजाम सीतामढ़ी। बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सीतामढ़ी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को पारदर्शी और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष…
सीतामढ़ी के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सीतामढ़ी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला फरियादियों की समस्याओं को पूरी गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अनुसार महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली प्रत्येक शिकायत और आवेदन का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया जा रहा है। महिलाओं से संबंधित मामलों में उनकी निजता का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध…
बैंकों, एटीएम और ज्वैलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर टाइगर गश्ती दल की विशेष जांच सीतामढ़ी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम केंद्रों, ज्वैलरी दुकानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण कर रहा है। अभियान के तहत गश्ती दल द्वारा विभिन्न संवेदनशील स्थानों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है। इस दौरान बैंक और एटीएम परिसरों में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के…
सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में चौकीदारी परेड, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश सीतामढ़ी। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 जून 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित थानों के चौकीदारों को बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया सूचना तंत्र को मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विशेष रूप से आसूचना संकलन, अपराध…
परिहार थाना परिसर में गुंडा परेड, असामाजिक तत्वों को दी गई कड़ी चेतावनी सीतामढ़ी। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 14 जून 2026 को परिहार थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों एवं निगरानी सूची में शामिल व्यक्तियों को थाना परिसर में उपस्थित कराया गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी परेड कराई गई तथा उनके गतिविधियों की समीक्षा की गई। परेड के दौरान संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि…
अपराध नियंत्रण के लिए सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी सीतामढ़ी। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीतामढ़ी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान…