Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सीतामढ़ी, 31 जुलाई 2026: जिले में कम वर्षा के कारण संभावित पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी रिची पांडे ने सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में देर शाम समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (PHED) द्वारा संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पेयजल उपलब्धता, “हर घर नल का जल” योजना की वर्तमान स्थिति, भू-जल स्तर में गिरावट और वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिले के किसी भी…
सीतामढ़ी (सुरसंड): सुरसंड प्रखंड के टीपीसी भवन में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक समिति अध्यक्ष रमेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नल-जल योजना का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा लोगों को प्रतिदिन तीन समय नियमित जलापूर्ति उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ…
सीतामढ़ी, 28 जुलाई 2026: सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) में नए शैक्षणिक सत्र 2026 के विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र मोहम्मद सैफ के मंच संचालन से हुई। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार साझा कर नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार,…
मुंबई: फिल्म Ramayana के ट्रेलर को लेकर चर्चा के बीच अभिनेत्री Kangana Ranaut ने सोशल मीडिया पर सीता के रूप में अपनी एक तस्वीर साझा कर नया विमर्श छेड़ दिया। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद।” इसके बाद उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। कंगना की ओर से साझा की गई इस तस्वीर में वह माता सीता के स्वरूप में नजर आ रही हैं। पोस्ट सामने आते ही उनके समर्थकों और आलोचकों के बीच प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कई यूजर्स ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की, जबकि कुछ…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में किसानों, कृषि, समुद्री संसाधनों और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अहम निर्णय लिए गए। इनमें पीएम किसान योजना से संबंधित फैसलों के साथ ‘समुद्र मंथन’ मिशन को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा शामिल रही। सरकार ने बैठक में विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया। इसके अलावा कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, किसानों के हितों की रक्षा करने और समुद्री संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से कई नीतिगत निर्णयों…
पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 1 अगस्त के लिए कटिहार सहित छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। विशेष रूप से कटिहार समेत छह जिलों में भारी वर्षा होने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।…
बीजिंग: चीन की सेना अपने रक्षा तंत्र को अधिक उन्नत बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का तेजी से इस्तेमाल कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य प्रणाली को प्रशिक्षित और बेहतर बनाने के लिए OpenAI और Anthropic जैसे प्रमुख AI प्लेटफॉर्म के आउटपुट का उपयोग किया गया है। बताया जा रहा है कि इन AI मॉडलों से प्राप्त जानकारियों और प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण कर रक्षा से जुड़े विभिन्न सिस्टम को अधिक सक्षम बनाने की दिशा में काम किया गया। इसका उद्देश्य सैन्य रणनीति, निर्णय लेने की प्रक्रिया और तकनीकी दक्षता को बेहतर बनाना है। AI तकनीक का बढ़ता उपयोग…
समाहरणालय, मधुबनी ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय ================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 30/07/2026 ================== उपकर संग्रहण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्रमिक निबंधन एवं आईटीआई नामांकन में लाई जाए तेजी- माननीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद। मधुबनी, 30 जुलाई 2026 जिला अतिथि गृह, मधुबनी में आज श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने विभागीय कार्यों…
समाहरणालय, मधुबनी ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय =================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 30/07/2026 ================== मधुबनी 30 जुलाई 2026 भैरवा श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल दण्डाधिकारी, बेनीपट्टी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत बलहा घाट से भैरवा स्थित उगना महादेव मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, भैरवा श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बलहा घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों से जलाभिषेक हेतु उगना महादेव मंदिर पहुँचते…
समाहरणालय, मधुबनी ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय =================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 30/07/2026 ================== ————सहयोग पोर्टल, आरटीपीएस एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा। ———-सेवा–संवाद–समाधान से लेकर बाढ़ नियंत्रण एवं जलापूर्ति योजनाओं की, सभी विभागों की प्रगति की हुई समीक्षा। *जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग पोर्टल, आरटीपीएस, अन्तर्विभागीय समन्वय, तकनीकी, राजस्व एवं विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों एवं विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सेवा–संवाद–समाधान पोर्टल से संबंधित साप्ताहिक प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को…