Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
परिहार थाना परिसर में गुंडा परेड, असामाजिक तत्वों को दी गई कड़ी चेतावनी सीतामढ़ी। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 14 जून 2026 को परिहार थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों एवं निगरानी सूची में शामिल व्यक्तियों को थाना परिसर में उपस्थित कराया गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी परेड कराई गई तथा उनके गतिविधियों की समीक्षा की गई। परेड के दौरान संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि…
अपराध नियंत्रण के लिए सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी सीतामढ़ी। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीतामढ़ी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान…
बथनाहा हत्या कांड में दो अप्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बथनाहा थाना कांड संख्या 568/25 से संबंधित हत्या प्रकरण में नामजद अप्राथमिक अभियुक्त परमशिला देवी एवं झगड़ू महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मामले की जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि…
v सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन की अपील सीतामढ़ी। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान एवं सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति…
सीतामढ़ी में मां सीता के जीवन चरित पर विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन सीतामढ़ी। मां सीता के आदर्श जीवन, त्याग और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सीतामढ़ी स्थित फ्रंट एज स्कूल, हॉस्पिटल रोड में साहित्यकार विमल कुमार परिमल की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विद्वानों, साहित्यकारों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने भाग लेकर माता सीता के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. राम विनय सिंह, संस्कृत विभाग, डीएवी…
*समाहरणालय, मधुबनी* ================= *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ==================== *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 14/06/2026* ================== ⬛ *पीएम सूर्य घर योजना से मधुबनी को मिलेगी 12 मेगावाट अतिरिक्त हरित* *ऊर्जा* , *12,700 बीपीएल परिवार* *होंगे लाभान्वित* : *जिलाधिकारी* *मधुबनी, 14 जून 2026* : राज्य में स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज पटना में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ…
*समाहरणालय, मधुबनी* ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================ *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 14/06/2026* *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता ने जिले की महिला उद्यमी सिंपल कुमारी को आत्मनिर्भर बनने का अवसर किया प्रदान* ================ *मधुबनी 14 जून 2026* *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता ने जिले की महिला उद्यमी सिंपल कुमारी को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। कलुआही प्रखंड के चचराहा, बासोपट्टी की निवासी सिंपल कुमारी ने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण इकाई स्थापित कर न केवल अपना व्यवसाय शुरू किया, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं।*…
कल बिहार के माननीय मुख्यमंत्री,बड़े भाई श्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य के शिक्षकों एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं एवं उनके समाधान की आवश्यकता से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान फरवरी 2026 के बाद से लंबित वेतन भुगतान, प्रधान शिक्षक/प्रधानाध्यापकों के एरियर भुगतान एवं HRMS से संबंधित तकनीकी समस्याएं, UTI Retirement Benefit Pension Fund में सरकार के लंबित अंशदान का भुगतान, तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों का HRMS Onboarding एवं वेतन भुगतान, विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान के लाभ से जुड़े लंबित मामलों सहित विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों की अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं…
प्रेस विज्ञप्ति एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित सीतामढ़ी, 12 जून 2026। जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC), सीतामढ़ी में *लोकलाइजेशन ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (LSDG)* के अंतर्गत थीम चयन एवं ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा टीम (GPPFT) गठन को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) एवं प्रखंड कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–12–06–2026 तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में तस्करी के उद्देश्य से रखे गए 70 बोरी यूरिया उर्वरक को जब्त किया गया है। इस संबंध में कृषि समन्वयक-सह-उर्वरक निरीक्षक, सोनबरसा द्वारा कन्हौली थाना में अज्ञात उर्वरक तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कन्हौली इंडो-नेपाल सड़क से कन्हौली गांव की ओर जाने वाली सड़क पर लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क के पूर्वी किनारे काले तिरपाल से ढंका हुआ…