Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामी बदमाश तमिलनाडु से गिरफ्तार

    May 20, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता, ₹25 हजार का इनामी बदमाश तमिलनाडु से गिरफ्तार

    May 20, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»⬛️ –जनगणना कार्य को गति देने हेतु शिक्षकों की भूमिका* महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी
    Breaking News

    ⬛️ –जनगणना कार्य को गति देने हेतु शिक्षकों की भूमिका* महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 18/05/2026*
    ==================

    *⬛️ –*जनगणना कार्य को गति देने हेतु शिक्षकों की भूमिका* *महत्वपूर्ण* : *जिलाधिकारी*
    *मधुबनी के शिक्षक हर* *चुनौती में रहे अग्रणी,* *जनगणना में भी जिला रहेगा* *अव्वल : शिक्षक* *संगठन*
    *प्रशासन एवं शिक्षकों के समन्वय से जनगणना कार्य* *को मिलेगा नई ऊर्जा*
    आज दिनांक 18 मई 2026 को जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बीपीएससी अध्यापक संघ बिहार, जिला इकाई मधुबनी सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करने हेतु शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था।
    बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश एवं समाज के भविष्य की योजना निर्माण का आधार है। सरकार की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण तथा सामाजिक-आर्थिक नीतियों के निर्धारण में जनगणना की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में इस कार्य को पूरी गंभीरता, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि मधुबनी जिला सदैव प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक अभियानों में राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाता रहा है। शिक्षकों की कार्यनिष्ठा एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के कारण ही जिला कई महत्वपूर्ण अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आया है। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में भी मधुबनी को राज्य के अग्रणी जिलों में स्थापित करने हेतु सभी शिक्षक समर्पित भाव से योगदान दें।
    बैठक में उपस्थित बीपीएससी अध्यापक संघ बिहार, जिला इकाई मधुबनी एवं अन्य शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि मधुबनी जिले के शिक्षक सदैव जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और आगे भी निभाते रहेंगे। संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि मधुबनी जिला को हमेशा प्रथम पायदान पर रखने का प्रयास शिक्षकों द्वारा किया जाता रहा है तथा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन दिलाने हेतु शिक्षक पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
    बैठक के दौरान जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक पहलुओं, क्षेत्रीय समन्वय, प्रशिक्षण, जनसहभागिता एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनगणना कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article⬛️ सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article *⬛️ *ग्रामीण विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान* में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामी बदमाश तमिलनाडु से गिरफ्तार

    May 20, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता, ₹25 हजार का इनामी बदमाश तमिलनाडु से गिरफ्तार

    May 20, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

    May 20, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर हथियारों के वीडियो पोस्ट करने वालों पर केस दर्ज

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामी बदमाश तमिलनाडु से गिरफ्तार

    By adminMay 20, 20260

    Sitamarhi पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे…

    सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता, ₹25 हजार का इनामी बदमाश तमिलनाडु से गिरफ्तार

    May 20, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

    May 20, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर हथियारों के वीडियो पोस्ट करने वालों पर केस दर्ज

    May 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,231)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?