*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 16/05/2026*
================
*■*दिनांक-16.05.2026 को वर्तमान में 48 हजार 409 एलपीजी गैस का स्टॉक है उपलब्ध*
*एलपीजी गैस वितरण की स्थिति मधुबनी जिले में है सामान्य*
*——जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अनावश्यक बुकिंग एवं भंडारण नही करने की अपील*
———————————————
*मधुबनी 16 मई 2026*
*मधुबनी जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू है। 16 मई 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले में विभिन्न तेल कंपनियों (IOCL, HPCL एवं BPCL) के माध्यम से गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 103 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।*
*बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रगति*
*01 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक कुल बुकिंग 10 लाख 45 हजार 344 है।* *बुकिंग के अनुरूप तेजी से गैस की आपूर्ति की जा रही है।*
*कल 15 मई 2026 को एक दिन में कुल बुकिंग 12813 एवं कुल सिलेंडर बिक्री की संख्या- 12309 है।*
*कंपनियों से दिनांक-15.05.2026 को कुल प्राप्त सिलेंडर 10 हजार 60 है तथा वर्तमान स्टॉक(आज का) 48 हजार 409 है।*
*होम डिलीवरी व्यवस्था*
*जिले में विभिन्न कंपनियों के सभी कुल 103 वितरक सक्रिय रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी हुई है।*
*प्रशासन की अपील*
*जिला प्रशासन द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें।*
*घरेलू उपयोग के लिए ही गैस का उपयोग करें।*
*किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर दें।*
*जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।*
*वही जिले के सभी पेट्रॉल पम्पों पर। आज दिनांक-15.05.2026 को 483.9 हजार लीटर पेट्रॉल तथा डीजल(हाई स्पीड डीजल) 580.4 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध है।*
*जिला प्रशासन द्वारा आमजन से पेट्रॉल-डीजल का अनावश्यक भंडारण नही करने की अपील की गई है। ताकि किसी प्रकार की घटना/दुर्घटना नही घटें।*
*सजग रहें,सर्तक रहें।*
*किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर संपर्क करें।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*
