Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण हो रही सामान्य

    March 20, 2026

    मिथिला महोत्सव एवं बिहार दिवस 2026 का 20-22 मार्च 2026 को वॉटसन स्कूल के प्रांगण में होगा आयोजन

    March 20, 2026

    स्थानीय समस्याओं से स्टार्टअप तक: मधुबनी के छात्रों को मिला नया विज़न

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»स्थानीय समस्याओं से स्टार्टअप तक: मधुबनी के छात्रों को मिला नया विज़न
    Breaking News

    स्थानीय समस्याओं से स्टार्टअप तक: मधुबनी के छात्रों को मिला नया विज़न

    adminBy adminMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 19/03/2026

    मधुबनी, दिनांक: 18 मार्च 2026
    उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत स्टार्टअप सेल, मधुबनी द्वारा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अररिया संग्राम (मधुबनी) में एक दिवसीय स्टार्टअप आउटरीच (जागरूकता) कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावकारी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उद्यमिता एवं नवाचार के प्रति अपनी गहरी रुचि प्रदर्शित की।
    कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. शंभुकांत झा द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संदेश को भी दर्शाता है। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने छात्रों को नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उद्योग केंद्र (DIC), मधुबनी के महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक एवं MSME योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को स्थानीय स्तर पर मौजूद समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया तथा आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री कुमार हार्दिक ने छात्रों को स्टार्टअप, उद्यमिता एवं नवाचार की अवधारणाओं से अवगत कराते हुए बताया कि नवाचार केवल नई तकनीक विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा उत्पादों एवं सेवाओं में सुधार कर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को “लोकल टू ग्लोबल” की सोच अपनाते हुए अपने आसपास की समस्याओं को अवसर में बदलने का आह्वान किया।
    उन्होंने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न प्रोत्साहनों जैसे सीड फंडिंग, इन्क्यूबेशन सपोर्ट, मेंटरशिप एवं अन्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा छात्रों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के परियोजना प्रबंधक रविशंकर उपाध्याय, संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज शशांक सौरभ एवं व्याख्याता/इंचार्ज अंकिता कुमारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम के दौरान फरवरी माह में आयोजित स्टार्टअप आइडिएशन चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में नवाचार के प्रति उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहन मिला।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे, जिससे जिले के युवा उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकेंगे।

    यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि मधुबनी जिले में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ। —————————————————————————————* ..*

      *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleचैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष विक्रम संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं!
    Next Article मिथिला महोत्सव एवं बिहार दिवस 2026 का 20-22 मार्च 2026 को वॉटसन स्कूल के प्रांगण में होगा आयोजन
    admin

    Related Posts

    जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण हो रही सामान्य

    March 20, 2026

    मिथिला महोत्सव एवं बिहार दिवस 2026 का 20-22 मार्च 2026 को वॉटसन स्कूल के प्रांगण में होगा आयोजन

    March 20, 2026

    मिथिला की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपरा का भव्य उत्सव!

    March 20, 2026

    सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण हो रही सामान्य

    By adminMarch 20, 20260

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति ’दिनांक – 19/03/2026 ——-एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के समस्याओं का त्वरित…

    मिथिला महोत्सव एवं बिहार दिवस 2026 का 20-22 मार्च 2026 को वॉटसन स्कूल के प्रांगण में होगा आयोजन

    March 20, 2026

    स्थानीय समस्याओं से स्टार्टअप तक: मधुबनी के छात्रों को मिला नया विज़न

    March 20, 2026

    मिथिला की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपरा का भव्य उत्सव!

    March 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (643)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?