समाहरणालय, सीतामढ़ी
(जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक—02.03.2026
पी एच ई डी के तत्वाधान में चापाकलों की मरम्मती के लिए चलंत मरम्मती दल को आज सभी प्रखंडों में हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय के द्वारा रवानगी की गई।
इन टीमो को सभी 17 प्रखंडों में 17 प्रचार वाहनों द्वारा रवाना किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि संभावित गर्मी के सीजन को देखते हुए पीएचईडी विभाग के द्वारा 17 टीमों को सभी 17 प्रखंडों में भेजा गया है जो भ्रमणशील रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में वाहनों और टीमों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। इस बाबत पीएचडी विभाग के द्वारा उक्त कदम उठाया गया है ताकि गर्मी के दिनों में चापाकल सही तरीके से कार्य कर सके और लोगों को पीने का पानी सुलभ हो सके।
कार्यपालक अभियंता पीएचडी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा यथा:– सुखाड़ /बाढ़ के कारण आम जनता को पेयजल समस्या के निदान हेतु लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सीतामढ़ी अंतर्गत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06226—251818 है।

मौके पर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता के साथ पीएचडी विभाग के अन्य कर्मी तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।
