Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गुरु नानक देव अस्पताल में जूनियर डॉक्टर का बैग चोरी, सुरक्षा पर सवाल

    February 28, 2026

    Arijit Singh का नया गाना ‘Raina’ रिलीज, फैंस में उत्साह

    February 28, 2026

    तेज प्रताप यादव की पार्टी लड़ेगी तिरहुत MLC चुनाव, बिहार राजनीति में हलचल

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च’ का पुरस्कार वितरण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न l
    Breaking News

    सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च’ का पुरस्कार वितरण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न l

    adminBy adminFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.) के प्रांगण में आज 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में ‘सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च इन साइंस 2026’ के मेधावियों के लिए आधिकारिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन की ‘रमन प्रभाव’ की खोज को समर्पित था, बल्कि इसका उद्देश्य स्थानीय छात्रों में वैज्ञानिक चेतना और जिज्ञासा को नई ऊंचाइयां देना भी था। समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय (IAS), विशिष्ट अतिथि श्री दीपक कुमार (DSP ट्रैफिक, सीतामढ़ी), संस्थान के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार, कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रवीण कुमार और वरिष्ठ संकाय सदस्य लक्ष्मण सर द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आशीष कुमार, डॉ सादिक नईम, डॉ अरुण कुमार, श्री सुशील कुमार और डॉ अकबर अली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने विज्ञान और प्रशासन के अंतर्संबंधों पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान की प्रगति का मूल आधार ‘प्रश्न पूछना’ है; जब तक छात्र अपने परिवेश और पाठ्यपुस्तकों से सवाल नहीं करेंगे, तब तक नवाचार संभव नहीं है। उन्होंने यह भी साझा किया कि एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने से जनसमस्याओं के समाधान में तार्किकता और पारदर्शिता आती है। इसी क्रम में विज्ञान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा नए नवाचार हेतु इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में नोडल पदाधिकारी को नामित करते हुए ‘इनोवेशन सेल’ का गठन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला स्तर पर भी नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया, जिससे आम नागरिक एवं आमजनों का सुझाव प्राप्त कर बेहतर विकास में तकनीक का प्रयोग करते हुए विकासात्मक कार्यों में सहयोग लिया जा सके। इसी बीच प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि को अंग-वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह (Memento) भेंट कर संस्थान की ओर से उनका अभिनंदन किया और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में इंजीनियरिंग और विज्ञान के महत्व को रेखांकित किया।

    विशिष्ट अतिथि श्री दीपक कुमार (DSP ट्रैफिक), जिन्होंने स्वयं देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से B.Tech और M.Tech की शिक्षा प्राप्त की है और 64वीं BPSC परीक्षा में राज्य स्तर पर 10वीं रैंक हासिल की है, छात्रों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा साझा करते हुए कहा कि जिज्ञासा ही ज्ञान की पहली सीढ़ी है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे कभी भी प्रश्न पूछने से न डरें, क्योंकि हर बड़ी खोज एक छोटे से ‘क्यों’ से शुरू होती है। उन्होंने बताया कि तकनीकी पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पुलिस सेवा की चुनौतियों को अधिक तार्किक और वैज्ञानिक ढंग से सुलझाने में मदद मिलती है, जो समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है।

    पुरस्कार वितरण के मुख्य सत्र में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के उन मेधावी छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। प्रत्येक कक्षा से शीर्ष 8 विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान मंच का संचालन कर रही संस्थान की छात्रा सलोनी कुमारी ने भी अपने अनुभव साझा किए, जो स्वयं विद्यालय के दिनों में इस प्रतियोगिता की जिला स्तर की उप-विजेता (Rank 2) रही थीं। कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रवीण कुमार ने उन सभी स्वयंसेवकों (Volunteers) के प्रति आभार व्यक्त किया जिनकी मेहनत से यह वृहद आयोजन सफल हो सका। समारोह का समापन सभी विजेताओं और सम्मानित अतिथियों के एक सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।c

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बिहार पुलिस सप्ताह–2026 (मुख्य विषय : नशामुक्ति) के अवसर पर पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
    Next Article “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।
    admin

    Related Posts

    गुरु नानक देव अस्पताल में जूनियर डॉक्टर का बैग चोरी, सुरक्षा पर सवाल

    February 28, 2026

    Arijit Singh का नया गाना ‘Raina’ रिलीज, फैंस में उत्साह

    February 28, 2026

    तेज प्रताप यादव की पार्टी लड़ेगी तिरहुत MLC चुनाव, बिहार राजनीति में हलचल

    February 28, 2026

    केनरा बैंक शाखा सील, CM युवा उद्यमी और PM सूर्यघर योजना के लोन पर सख्ती

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    गुरु नानक देव अस्पताल में जूनियर डॉक्टर का बैग चोरी, सुरक्षा पर सवाल

    By adminFebruary 28, 20260

    पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना…

    Arijit Singh का नया गाना ‘Raina’ रिलीज, फैंस में उत्साह

    February 28, 2026

    तेज प्रताप यादव की पार्टी लड़ेगी तिरहुत MLC चुनाव, बिहार राजनीति में हलचल

    February 28, 2026

    केनरा बैंक शाखा सील, CM युवा उद्यमी और PM सूर्यघर योजना के लोन पर सख्ती

    February 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (478)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?