
सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/02/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[18/02, 3:02 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[18/02, 3:03 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[18/02, 4:10 pm] Social Media: बथनाहा थानांतर्गत महुआवा पिकेट पुलिस टीम द्वारा दो साइकिल सहित 42 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[18/02, 7:06 pm] Social Media: परसौनी थाना कांड संख्या-74/25 ( अपहरण से संबंधित मामले में ) एक व्यक्ति मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[18/02, 10:06 pm] Social Media: बथनाहा थानांतर्गत एक ट्रक से 1313 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[18/02, 10:18 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिले के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
[18/02, 10:26 pm] Social Media: सीतामढ़ी ( भासर ) थानांतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र को विधिवत् चस्पा किया गया।
[18/02, 10:42 pm] Social Media: आज दिनांक 18.02.2026 को पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों को बाधा कोर्स के तहत रस्सी चढ़ना, क्रॉलिंग आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
[18/02, 11:06 pm] Social Media: पुनौरा थानांतर्गत एक मोटरसाइकिल सहित 57.3 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[19/02, 12:52 am] Social Media: आज दिनांक 18.02.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, तिरहुत क्षेत्र,मुजफ्फरपुर एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा सीतामढ़ी जिला अंतर्गत अंचल कार्यालय, सदर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंचल अंतर्गत सभी थानों की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन तथा कार्यालय अभिलेखों के संधारण की विस्तृत समीक्षा की गई।

महोदय द्वारा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी, महिला हेल्प डेस्क का सफल संचालन, गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा जन-शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही, पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
[19/02, 12:56 am] Social Media: दिनांक 18/19.02.2026 की मध्य रात्रि पुलिस उप- महानिरीक्षक महोदय तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा संयुक्त रूप से सोनबरसा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में ओ०डी०, हाजत, पहरा, साफ-सफाई, सिरिस्ता कक्ष, वायरलेस,अभिलेखों के रख-रखाव आदि का अवलोकन किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
[19/02, 1:01 am] +91 91990 97465: दिनांक 18/19.02.2026 की मध्य रात्रि पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय, तिरहुत क्षेत्र , मुजफ्फरपुर एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा संयुक्त रूप से सोनबरसा थाना से सटे नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में रात्रि पैदल मार्च किया गया।

इस दौरान भारत–नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। सीमा क्षेत्र में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अवैध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित थाना एवं प्रतिनियुक्त बल को रात्रि गश्ती बढ़ाने, सघन वाहन चेकिंग करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही, भारत–नेपाल सीमा की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने, संयुक्त गश्ती को बढ़ावा देने तथा सूचनाओं के त्वरित एवं नियमित आदान–प्रदान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
[19/02, 12:09 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[19/02, 12:09 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।