माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 12 शिक्षकों को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डाल दिया है। सूची में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का नाम भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित कॉलेज को दिसंबर 2025 में डिबार घोषित किए जाने के कारण इस बार उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। वहीं अन्य शिक्षकों को अलग-अलग कारणों के आधार पर काली सूची में शामिल किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को यह सूची जारी की। परिषद से जुड़े अधिकारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मुंशीलाल इंटर कॉलेज, मोरचा कैलई एका के प्रधानाचार्य मानवेंद्र प्रताप सिंह को पहले से चल रही जांच पूरी होने तक ब्लैकलिस्ट में रखा गया है।
परिषद के निर्देश के अनुसार, काली सूची में शामिल शिक्षकों से इस बार बोर्ड परीक्षा से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं लिया जाएगा।
