खुशखबरी: महेवागंज में न्यू हॉस्पिटल में शुरू हुई आयुष्मान सेवा*
खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के महेवागंज कस्बे में स्थित न्यू हॉस्पिटल में अब आयुष्मान भारत योजना की सुविधा लागू कर दी गई है। आयुष्मान सेवा शुरू होने से क्षेत्र की गरीब व जरूरतमंद जनता को बड़ा लाभ मिलेगा, जहाँ आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा और यहाँ उच्च एवं प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों का इलाज भी पूरी सुविधाओं के साथ किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल में आयुष्मान सेवा शुरू होने को क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
