Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    12 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल

    February 10, 2026

    बिहार विधान परिषद में हंगामा, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    February 10, 2026

    केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»बंधुआ मजदूरी एवं बाल श्रम उन्मूलन को लेकर सीतामढ़ी जिले में जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ
    Breaking News

    बंधुआ मजदूरी एवं बाल श्रम उन्मूलन को लेकर सीतामढ़ी जिले में जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    adminBy adminFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–09–02–2026

    बंधुआ मजदूरी एवं बाल श्रम उन्मूलन को लेकर सीतामढ़ी जिले में जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    सीतामढ़ी।

    बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 की स्वर्ण जयंती के अवसर पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में जिले में बंधुआ मजदूरी एवं बाल श्रम उन्मूलन को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
    इस अवसर पर अपर समाहर्ता संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सीतामढ़ी आनंद कुमार एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, डुमरा चंद्रनाथ राम द्वारा समाहरणालय परिसर से जन-जागरूकता रथ को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) आनंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता को सशक्त करना, पीड़ित बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उनका प्रभावी पुनर्वास सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल श्रमिक रखने वाले नियोजकों की पहचान की जा रही है और पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    वहीं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम ने बताया कि बंधुआ एवं बाल श्रम के उन्मूलन हेतु विभाग निरंतर सक्रिय है। यदि किसी दुकान, होटल, गैरेज अथवा अन्य किसी प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक कार्यरत दिखाई दें, तो विभाग द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 94712 29133 पर संबंधित फोटो, लोकेशन एवं पता भेजने की अपील की गई है। प्राप्त सूचनाओं को पूर्णतः गोपनीय रखते हुए संबंधित नियोजकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई, बच्चों का रेस्क्यू एवं प्रभावी पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। जन-जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जिंगल प्रसारण, पोस्टर चस्पा एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से आमजन को बंधुआ एवं बाल श्रम के दुष्परिणामों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगा। यह कार्यक्रम अदिथि संस्था एवं नई पहचान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मौके पर यूनिसेफ ‘उड़ान’ परियोजना व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, अदिथि संस्था की पायल, बिपेंद्र ठाकुर, गौतम, शशिकांत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में जिला अभियोजन कार्यालय भवन का भूमि पूजन, न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
    Next Article बिहार विधान सभा का अध्यक्ष SC ST OBC समाज का..
    admin

    Related Posts

    12 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल

    February 10, 2026

    बिहार विधान परिषद में हंगामा, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    February 10, 2026

    केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026

    सरकारी अस्पतालों में सुधार: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    12 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल

    By adminFebruary 10, 20260

    माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 12 शिक्षकों को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डाल दिया…

    बिहार विधान परिषद में हंगामा, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    February 10, 2026

    केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026

    सरकारी अस्पतालों में सुधार: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक

    February 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (293)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?