Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विक्रमशिला 7 घंटे तो आनंद विहार स्पेशल 23 घंटे लेट, छठ महापर्व पर रेलवे की खुली पोल

    November 11, 2026

    बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: बहराइच में पिता के निधन पर ईशा ने किया अंतिम संस्कार

    November 11, 2026

    कुलगाम में आतंकी हमले के बाद मां वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा बढ़ी, कटड़ा से भवन तक जवान तैनात; चप्पे-चप्पे पर नजर

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»दरभंगा में खाद के लिए भटक रहे किसान, महंगाई की मार और फार्मर आइडी का अड़ंगा
    Bihar

    दरभंगा में खाद के लिए भटक रहे किसान, महंगाई की मार और फार्मर आइडी का अड़ंगा

    adminBy adminNovember 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     रबी फसल की बुआई के ऐन मौके पर रासायनिक खाद की कीमतों में वृद्धि और वितरण के नए नियमों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर खाद की कीमतों में बढ़ोतरी से खेती की लागत बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर फार्मर आइडी की अनिवार्यता के कारण बड़ी संख्या में किसान खाद खरीदने से वंचित हो रहे हैं।

    नतीजतन रबी की खेती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। खेत तैयार होने के बावजूद खाद की उपलब्धता नहीं होने से गेहूं और मक्का की बुआई में देरी हो रही है। खासकर मक्का की खेती का समय निकलता जा रहा है।

    खाद की कीमतों पर नजर डालें तो पिछले वर्ष 1400 रुपये प्रति बोरा मिलने वाला मिक्सचर खाद इस साल बढ़कर 2150 रुपये हो गया है। इसी तरह पोटाश की कीमत 1500 रुपये से बढ़कर 2100 रुपये प्रति बोरी पहुंच गई है।

    हालांकि डीएपी और यूरिया की सरकारी दर में पिछले साल की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डीएपी 1350 रुपये और यूरिया 266 रुपये प्रति बोरी निर्धारित है।

    लेकिन बाजार में किसानों को मिक्सचर खाद 2250 रुपये, डीएपी 2000 रुपये, पोटाश 2200 रुपये और यूरिया 350 रुपये प्रति बोरी खरीदनी पड़ रही है। सरकारी दर और बाजार में वसूली जा रही कीमत के बीच अंतर ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

    जमाबंदी की गड़बड़ी बनी खाद मिलने में बाधा

    खाद वितरण के नए नियमों के तहत अब उन्हीं किसानों को खाद दी जा रही है, जिनका फार्मर आइडी बना है। लेकिन इस व्यवस्था ने उन किसानों के सामने नई समस्या खड़ी कर दी है, जिनके पास अपनी जमीन तो है, लेकिन जमीन की जमाबंदी उनके नाम से कायम नहीं है।

    क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनकी जमीन की जमाबंदी आज भी उनके मृत पूर्वजों के नाम पर दर्ज है। इस कारण उनका फार्मर आइडी नहीं बन पा रहा है। नतीजतन पुश्तैनी जमीन पर खेती करने वाले किसान भी खाद खरीदने की व्यवस्था से बाहर हो रहे हैं।

    जमाबंदी में सुधार के लिए राजस्व विभाग की ओर से कई बार शिविर लगाए गए, लेकिन अंचल प्रशासन और राजस्व कर्मचारियों की उदासीनता के कारण समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हो सका। अब इसका खामियाजा किसानों को रबी की बुआई के समय भुगतना पड़ रहा है।

    बड़गांव के अखिलेंद्र कुमार सिंह, राम प्रताप पंडित, पिरोड़ी के गंगाराम राय, बलहा के राणा जवाहर सिंह आदि किसानों ने बताया कि खेत तैयार कर खाद के लिए भटक रहे हैं, लेकिन फार्मर आइडी नहीं होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।

    खुदरा विक्रेताओं ने भी बताई अपनी परेशानी

    दूसरी ओर सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद की बिक्री के संबंध में खुदरा विक्रेता गुरु चरण पूर्वे, श्याम बाबू गुप्ता, कन्हैया कुमार साह का कहना है कि उन्हें थोक विक्रेताओं से ही निर्धारित कीमत पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जाती है।

    नियमानुसार थोक विक्रेताओं को खुदरा विक्रेताओं के गोदाम तक खाद पहुंचानी है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जाता है। खुदरा विक्रेताओं को अपने खर्च पर खाद का परिवहन कराने के साथ लोडिंग और अनलोडिंग का खर्च भी उठाना पड़ता है।

    थोक विक्रेताओं की ओर से मनमाने तरीके से कुछ ऐसे रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाएं भी जबरन दी जाती हैं, जिन्हें किसान खरीदने में रुचि नहीं दिखाते। इससे खुदरा विक्रेताओं की पूंजी फंस जाती है। इन अतिरिक्त खर्चों के कारण किसानों से निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत लेनी पड़ती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदेश में तीसरा सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन बना वाराणसी, स्‍वच्‍छता के ल‍िए पहल ने द‍िया पर‍िणाम
    Next Article दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘स्वाद का मेला’, अब दुनिया में पहचान बनाएगा कौशांबी का मुंगौड़ा
    admin

    Related Posts

    विक्रमशिला 7 घंटे तो आनंद विहार स्पेशल 23 घंटे लेट, छठ महापर्व पर रेलवे की खुली पोल

    November 11, 2026

    बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: बहराइच में पिता के निधन पर ईशा ने किया अंतिम संस्कार

    November 11, 2026

    कुलगाम में आतंकी हमले के बाद मां वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा बढ़ी, कटड़ा से भवन तक जवान तैनात; चप्पे-चप्पे पर नजर

    November 11, 2026

    पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 493 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    विक्रमशिला 7 घंटे तो आनंद विहार स्पेशल 23 घंटे लेट, छठ महापर्व पर रेलवे की खुली पोल

    By adminNovember 11, 20260

    लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें…

    बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: बहराइच में पिता के निधन पर ईशा ने किया अंतिम संस्कार

    November 11, 2026

    कुलगाम में आतंकी हमले के बाद मां वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा बढ़ी, कटड़ा से भवन तक जवान तैनात; चप्पे-चप्पे पर नजर

    November 11, 2026

    पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 493 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद

    November 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,100)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?