Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    November 5, 2026

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी के स्कूली बच्चों ने राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता में लाइव मैच देखकर उठाया लुत्फ, दिखा भारी उत्साह
    Bihar

    मधुबनी के स्कूली बच्चों ने राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता में लाइव मैच देखकर उठाया लुत्फ, दिखा भारी उत्साह

    adminBy adminNovember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी,

    स्थानीय खेल भवन, मधुबनी (वाटसन उच्च विद्यालय परिसर) में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लाइव मैच का आनंद लिया। इस दौरान जिला शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार चिन्हित नगर क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों के बच्चे अपने-अपने शारीरिक शिक्षकों (Physical Teachers) की देखरेख में ससमय खेल स्थल पर पहुंचे।
    मैच देखने के लिए मुख्य रूप से सू०ना० सिं० दे० ना० मु० वाटसन उच्च विद्यालय, वाटसन मध्य विद्यालय, शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय (भौआड़ा), मध्य विद्यालय (भौआड़ा), जी०एम०एस०एस० उच्च विद्यालय, और महंत युगल नारायण +2 उच्च विद्यालय, मधुबनी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
    मधुबनी जिले के स्कूली बच्चों के लिए तलवारबाजी (Fencing) का यह खेल बिल्कुल नया, अनूठा और आकर्षण का केंद्र रहा। इन सभी विद्यालयों से आए बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। बच्चों ने ताली बजाकर और पूरे जोश के साथ विभिन्न प्रमंडलों (पटना, तिरहुत, मगध, मुंगेर, भागलपुर और मोतिहारी एकलव्य केंद्र) से आईं बालिका खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर के इस खेल की बारीकियों और दांव-पेचों को लाइव देखकर स्कूली बच्चे बेहद रोमांचित नजर आए।
    उपस्थित अधिकारियों और खेल शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों में बच्चों की सहभागिता से उनमें खेलों के प्रति न केवल रुचि बढ़ती है, बल्कि खेल की भावना और अनुशासन का भी विकास होता है। कई बच्चों ने मैच देखने के बाद इस नए खेल को सीखने और भविष्य में इसमें आगे बढ़ने की भी इच्छा जाहिर की।
    इस अवसर पर बच्चों की सुरक्षा और ससमय आवागमन को लेकर उक्त सभी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक पूरी तरह मुस्तैद रहे, जिससे बच्चों ने बिना किसी असुविधा के इस भव्य राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का लुप्त उठाया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमाननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने जानकी मंदिर, पुनौरा धाम, सीतामढ़ी का परिभ्रमण किया और माँ सीता की पूजा-अर्चना की।
    Next Article राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का भव्य समापन: मुख्य अतिथि, माननीय विधान पार्षद, श्री घनश्याम ठाकुर ने विजेताओं को किया सम्मानित
    admin

    Related Posts

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    November 5, 2026

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव संभालेंगी कप्तानी

    By adminNovember 5, 20260

    बिहार की महिला क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खबर सामने आई है। महिला अंडर-23 क्रिकेट…

    अररिया में सड़क किनारे मिला अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार का शव, बेगूसराय के थे निवासी

    November 5, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस

    November 5, 2026

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

    November 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,079)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?