Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

    November 4, 2026

    नशामुक्त बिहार अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»बलिराजगढ़ की घटना पर प्रशासन सख्त, फरार ASI की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीम गठित
    Bihar

    बलिराजगढ़ की घटना पर प्रशासन सख्त, फरार ASI की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीम गठित

    adminBy adminNovember 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ASI के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम

    जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने धरना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

    मामले का स्पीडी ट्रायल कर दोषी को दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा

    मधुबनी
    3 नवंबर, 2026

    बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ में घटित घटना को जिला प्रशासन ने अत्यंत दुखद एवं गंभीर बताया है। जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा दोषी के प्रति नरमी नहीं बरती जाएगी तथा कानून के अनुरूप कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    इस क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खोजपुर चौराहा स्थित धरना स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने धरनारत लोगों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं तथा घटना को लेकर उनकी भावनाओं और चिंताओं को समझा। इस दौरान घटना से अत्यंत मर्माहत एक वृद्ध महिला भावुक होकर जिलाधिकारी को पकडकर बिलखने लगीं। जिलाधिकारी ने उन्हें ढांढस बंधाया तथा भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।

    मामले में त्वरित कार्रवाई, ASI निलंबित

    घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने सदर अस्पताल जाकर पीडित एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा बेहतर इलाज की व्यवस्था की। तत्पश्चात मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोपी के विरुद्ध बाबूबरही थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार ASI की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।
    फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय एवं तत्पर है और मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।

    स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दिलाई जाएगी कड़ी सजा

    जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की विधिसम्मत एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाएगी। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया मे तेजी लाया जायेगा ताकि आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए न्याय सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी जिला पदाधिकारी द्वारा संवेदनशील पहल की गई है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पीड़ित परिवार को ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही, कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत निर्धारित सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सभी देय सरकारी सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि इस कठिन समय में परिवार को आवश्यक आर्थिक संबल मिल सके।


    शांति एवं सद्भाव बनाये रखने की अपील

    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों एवं भड़काऊ संदेशों से बचें। उन्होंने सभी लोगों से शांति, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारण में जिला प्रशासन एवं पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है और मामले में कठोर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में चल रहे राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों के बटोरे पदक:-
    Next Article 20 सूत्री की बैठक में जिले में पांच नए नगर पंचायत का गठन, दो नगर पंचायत का नगर परिषद में उत्क्रमण के प्रस्ताव को समिति द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।
    admin

    Related Posts

    विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

    November 4, 2026

    नशामुक्त बिहार अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    November 4, 2026

    20 सूत्री की बैठक में जिले में पांच नए नगर पंचायत का गठन, दो नगर पंचायत का नगर परिषद में उत्क्रमण के प्रस्ताव को समिति द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

    By adminNovember 4, 20260

    समाहरणालय सीतामढ़ी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–02-11-2026 कायाकल्प अभियान के तहत शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं अन्य संस्थानों की…

    नशामुक्त बिहार अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    November 4, 2026

    20 सूत्री की बैठक में जिले में पांच नए नगर पंचायत का गठन, दो नगर पंचायत का नगर परिषद में उत्क्रमण के प्रस्ताव को समिति द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।

    November 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,069)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?