प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त समवायों में स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- एकता दौड़, वॉकथॉन,
साईकिल एवं मोटरसाईकिल रैली आयोजित किए गए। इसी क्रम में सभी प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली गई।
कार्यक्रम के दौरान समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, बलकार्मिकों, सीमावर्ती ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बलकार्मिकों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के आम नागरिकों एवं युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाना था।
इस अवसर पर कमांडेंट महोदय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके दूरदर्शी नेतृत्व तथा स्वतंत्रता के पश्चात देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से अवगत कराया गया। राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने बलकार्मिकों एवं सीमावर्ती नागरिकों से आपसी सहयोग, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को बनाए रखते हुए राष्ट्र की एकता और सुरक्षा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
अंत में, 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय एवं सहभागिता स्थापित करने का संदेश दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
