Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की ब्रीफिंग

    October 23, 2026

    *सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर किशोरियों के साथ संवाद, पेंटिंग एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित*

    October 23, 2026

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 : मतदान के दौरान शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन. 2026 के मद्देनजर सीतामढ़ी जिले की सीमा पर 27 चेकपोस्ट स्थापित
    Breaking News

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन. 2026 के मद्देनजर सीतामढ़ी जिले की सीमा पर 27 चेकपोस्ट स्थापित

    adminBy adminOctober 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–22-10-2026

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन. 2026 के मद्देनजर सीतामढ़ी जिले की सीमा पर 27 चेकपोस्ट स्थापित
    ========================

    चेकपोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जाँच की जाएगी, अवैध वाहनों के परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाते हुए जब्ती की कार्रवाई की जाएगी
    ========================

    सहायक निर्वाची पदाधिकारी, तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी अमित रंजन के निर्देश पर बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्वि-वार्षिक निर्वाचन, 2026 के लिए 23 अक्टूबर को निर्धारित मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने,विधि व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के बाबत सीतामढ़ी जिला के 27 स्थानों पर बॉर्डर सीलिंग के लिए चैकपोस्ट का निर्माण किया गया है।

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्वि-वार्षिक निर्वाचन, 2026 स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। मतदान 23 अक्टूबर को 8 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक होगा। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी एवं नियंत्रण हेतु जिले की अंतर्जिला सीमा को सील किया जा रहा है। इसके लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 27 चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। प्रमुख चेक-पोस्ट स्थलों में सीतामढ़ी थाना अंतर्गत रीगा मोड़ बांध,कन्हौली थाना अंतर्गत रामनगरा चौक, रुन्नीसैदपुर थाना अंतर्गत रुन्नीसैदपुर पुपरी मोड में औराई मोड़ ,महिंद्रवारा थाना अंतर्गत कोरलहिया चेक पोस्ट, बथनाहा थाना अंतर्गत बरियारपुर चौक, रीगा थाना अंतर्गत सिंहोरवा, बाजपट्टी थाना अंतर्गत सनडवारा गेट पुपरी– सीतामढ़ी रोड,बैरगनिया thana अंतर्गत फुलवरिया घाट ,बेला थाना अंतर्गत मनपौर पेट्रोल पम्प,बेलसंड थाना अंतर्गत भटौलीया पुल,भिट्ठा थाना अंतर्गत नैनही बॉर्डर, पुनौरा थाना अंतर्गत मनियारी चौक चोरौत थाना अंतर्गत नेहाल गैस गोदाम, गाढ़ा अंतर्गत चमनिया पुल,डुमरा के मुंहचटी,मेहसौल के बसबडीया चौक, भुतही के फुलकाहा मोड़, मेजरगंज के खैरवा मोड़,सहियारा के मनरिया चौक,परिहार के वारह सुपिहारा तेल डिपो के पास,बोखड़ा के खड़का चौक,परसौनी के पमरा पुल,सोनबरसा के चिल्लारा मोड़,नानपुर के मौराहा पुल,सुप्पी के नरहा तिनमुहानी,सुरसंड के श्रामबाग,पुपरी में भामा चौक, सहित 27 स्थल शामिल हैं।

    चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन चेकपोस्टों पर दूसरे जिलों से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जाँच की जाएगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि, अवैध हथियार, शराब, नकदी अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदुर्गा पूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
    Next Article Next Post
    admin

    Related Posts

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की ब्रीफिंग

    October 23, 2026

    *सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर किशोरियों के साथ संवाद, पेंटिंग एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित*

    October 23, 2026

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 : मतदान के दौरान शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

    October 23, 2026

    October 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की ब्रीफिंग

    By adminOctober 23, 20260

    समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–22.10.2026 तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को…

    *सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर किशोरियों के साथ संवाद, पेंटिंग एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित*

    October 23, 2026

    तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 : मतदान के दौरान शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

    October 23, 2026

    October 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,477)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?