फेस्टिव सीजन में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खबर है। एक जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA DR Hike 2026) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों कर्माचरियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। ऐसे में उनकी नजर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक पर टिकी हैं। जानकारों का मानना है कि इस बार डीए की घोषणा में पहले ही काफी देरी हो चुकी है, ऐसे में सरकार कल होने वाली बैठक में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है।
ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉइज फेडरेशन के राष्टीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल (AINPS Manjeet Patel) ने बताया कि, इस बार डीए के ऐलान में काफी देर हो चुकी है, इसलिए पूरी उम्मीद है कि आगामी बुधवार की कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।