Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    October 7, 2026

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर , राजस्थान में किसानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Bihar

    भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर , राजस्थान में किसानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    adminBy adminOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति
    मधुबनी, 06 अक्टूबर 2026। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), मधुबनी के तत्वावधान में किसानों के लिए भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर (राजस्थान) में दिनांक 05 से 09 अक्टूबर 2026 तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मधुबनी जिले के चयनित किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
    प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सरसों एवं अन्य तिलहनी फसलों की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्मों का चयन, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक एवं पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान की जा रही है।
    किसानों को विशेष रूप से कम लागत में अधिक उत्पादन, जल एवं मृदा संरक्षण, समेकित कीट प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण तथा उत्पादन के बाद मूल्य संवर्धन एवं विपणन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने संस्थान के वैज्ञानिकों से संवाद कर सरसों उत्पादन से जुड़ी अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
    इस अवसर पर किसानों को बदलते कृषि परिवेश में नई तकनीकों को अपनाने, उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रयोग करने तथा तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि करते हुए उनकी उत्पादन क्षमता एवं आय में वृद्धि करना है।
    किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर में प्राप्त वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी को वे अपने खेतों में अपनाकर सरसों सहित अन्य तिलहनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के रहिका प्रखंड से श्री अरुण कुमार भंडारी, बाबूबरही से श्री अशोक कुमार यादव ,खजौली प्रखंड से श्री सूर्य नारायण चौधरी , झंझारपुर से श्री राघव चौधरी, बेनीपट्टी से श्री राजकुमार झा सहित जिले के सभी प्रखंडों से किसान श्री बिनोद कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, एवं श्री देवकी नंदन पाल, सहायक तकनीकी प्रबंधक के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article[07-10-2026 11:52 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार
    Next Article प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।
    admin

    Related Posts

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    October 7, 2026

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026

    [07-10-2026 11:52 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    By adminOctober 7, 20260

    समाहरणालय, सीतामढ़ी जन सम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 06 अक्टूबर 2026 आमजन की समस्याओं…

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026

    भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर , राजस्थान में किसानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (967)
    • Breaking News (1,418)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?