Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्रेटर नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट लेकिन ट्रामा सेंटर की कमी, प्राइवेट अस्पतालों में रेफर हो रहे मरीज

    October 6, 2026

    पपीते की खेती से बंपर कमाई कर रहा महराजगंज का किसान, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे व्यापारी, देखें ऐसा क्या है खास?

    October 6, 2026

    गैर हिमाचली परिवार ने मंडी में बिना अनुमति खरीदी जमीन, पेट्रोल पंप के लिए लीज पर दी; DC का कब्जा लेने के निर्देश

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मेहसौल ओवरब्रिज एवं स्ट्रॉम ड्रेनेज योजना के कार्यों में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश
    Bihar

    मेहसौल ओवरब्रिज एवं स्ट्रॉम ड्रेनेज योजना के कार्यों में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश

    adminBy adminOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    जिला जनसंपर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति
    05–10–2026

    निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर तय होगी जिम्मेदारी

    जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में मेहसौल ओवरब्रिज एवं स्ट्रॉम ड्रेनेज वॉटर योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बुडको, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड एवं रेलवे के संबंधित पदाधिकारी के साथ एसडीओ सदर आनंद कुमार उपस्थित थे।

    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने तथा कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया।
    मेहसौल ओवरब्रिज की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्य की गति बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि परियोजना के निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। रेलवे के पदाधिकारी ने अवगत कराया कि रेलवे से संबंधित हिस्से के कार्य में तेजी लाई जा रही है तथा शीघ्र ही रेलवे के हिस्से का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
    जिलाधिकारी ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ओवरब्रिज की दोनों लेन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को पर्याप्त मैनपावर एवं निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्यस्थल पर संसाधनों का प्रभावी ढंग से मोबिलाइजेशन करने का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
    वहीं स्ट्रॉम ड्रेनेज वॉटर योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्य में अपेक्षित गति बनाए रखने को कहा।
    जिलाधिकारी ने कहा कि मेहसौल ओवरब्रिज एवं स्ट्रॉम ड्रेनेज योजना शहर की यातायात व्यवस्था एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। इन योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें अधिकारी : जिलाधिकारी
    Next Article राम-जानकी पथ एवं गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर डीएम ने की समीक्ष
    admin

    Related Posts

    ग्रेटर नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट लेकिन ट्रामा सेंटर की कमी, प्राइवेट अस्पतालों में रेफर हो रहे मरीज

    October 6, 2026

    पपीते की खेती से बंपर कमाई कर रहा महराजगंज का किसान, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे व्यापारी, देखें ऐसा क्या है खास?

    October 6, 2026

    गैर हिमाचली परिवार ने मंडी में बिना अनुमति खरीदी जमीन, पेट्रोल पंप के लिए लीज पर दी; DC का कब्जा लेने के निर्देश

    October 6, 2026

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के बीच बॉडी कैमरे से निगरानी करेगी दिल्ली पुलिस, जांच में हर आरोप की करेगा पुष्टि

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    ग्रेटर नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट लेकिन ट्रामा सेंटर की कमी, प्राइवेट अस्पतालों में रेफर हो रहे मरीज

    By adminOctober 6, 20260

    जिले की पहचान जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी है, वहीं दूसरी ओर…

    पपीते की खेती से बंपर कमाई कर रहा महराजगंज का किसान, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे व्यापारी, देखें ऐसा क्या है खास?

    October 6, 2026

    गैर हिमाचली परिवार ने मंडी में बिना अनुमति खरीदी जमीन, पेट्रोल पंप के लिए लीज पर दी; DC का कब्जा लेने के निर्देश

    October 6, 2026

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के बीच बॉडी कैमरे से निगरानी करेगी दिल्ली पुलिस, जांच में हर आरोप की करेगा पुष्टि

    October 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (957)
    • Breaking News (1,418)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?