सीतामढ़ी। 17 सितंबर 2026 को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम, जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में भिट्ठा मोड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति को भारतीय और नेपाली जाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में भिट्ठा थाना कांड संख्या-129/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के मोहतरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी इस्राफील नादाफ, पिता रजाक नादाफ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 31,600 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा, 10,000 रुपये की नेपाली जाली मुद्रा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
प्रारंभिक जांच में आरोपी द्वारा भारतीय जाली मुद्रा की आपूर्ति वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न तस्करों को किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा जाली नोटों के आवागमन से जुड़े जाली आधार कार्ड और बैंक खातों के नेटवर्क से भी उसके संबंध होने की जानकारी मिली है।
पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।
