Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घोघरडीहा में प्लास्टिक मुक्त बाजार को लेकर जागरूकता अभियान, दुकानदारों को दिलाया संकल्प

    September 16, 2026

    उमगांव–कलुआही सड़क के निरीक्षण में गड्ढे देख भड़के डीएम, एजेंसी और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मिशन परिवार विकास के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का शुभारंभ
    Bihar

    मिशन परिवार विकास के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का शुभारंभ

    adminBy adminSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    15 सितंबर 2026

    मिशन परिवार विकास के अंतर्गत आयोजित “जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा” का शुभारंभ मंगलवार को मॉडल अस्पताल, सीतामढ़ी में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा योग्य दंपतियों को उनकी आवश्यकता एवं पसंद के अनुरूप परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि परिवार नियोजन समाज के समग्र विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। सीमित एवं स्वस्थ परिवार से बच्चों के बेहतर पोषण, समुचित स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन को केवल जनसंख्या नियंत्रण के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार के बेहतर जीवन स्तर और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जोड़कर देखने की आवश्यकता है।

    सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ. आर. के. यादव ने बताया कि जिले का वर्तमान कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate) 2.9 है, जिसे घटाकर 2.0 के स्तर तक लाने की आवश्यकता है। इसके लिए समुदाय में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की उपलब्धता, उपयोगिता और प्रभावशीलता के संबंध में व्यापक जागरूकता पैदा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के स्थायी साधनों, जैसे पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण, के साथ-साथ अस्थायी साधनों—अंतरा, छाया, माला-N, कंडोम आदि—के बारे में भी योग्य दंपतियों को सही जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त साधन का चयन कर सकें।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की कि परिवार नियोजन सेवाओं को समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी एवं अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के माध्यम से नियमित रूप से काउंसलिंग एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं। साथ ही, परिवार नियोजन सेवाओं के संबंध में लोगों की भ्रांतियों को दूर करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

    कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

    इस अवसर पर जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह , अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, अस्पताल प्रबंधक विजय झा, पीरामल फाउंडेशन से प्रभाकर कुमार, अकरम खान, बिकेश कुमार, PSI India से विनय कुमार सहित मॉडल अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleडीएम के 25 अगस्त के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन, सदर अस्पताल में पांच ऑपरेशन थिएटरों को ऑपरेशनलाइज करने की तैयारी पूरी
    Next Article सीतामढ़ी में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक, स्वच्छता कार्यों और कचरा प्रबंधन की हुई समीक्षा
    admin

    Related Posts

    घोघरडीहा में प्लास्टिक मुक्त बाजार को लेकर जागरूकता अभियान, दुकानदारों को दिलाया संकल्प

    September 16, 2026

    उमगांव–कलुआही सड़क के निरीक्षण में गड्ढे देख भड़के डीएम, एजेंसी और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    घोघरडीहा में प्लास्टिक मुक्त बाजार को लेकर जागरूकता अभियान, दुकानदारों को दिलाया संकल्प

    By adminSeptember 16, 20260

    मधुबनी। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक यानी पॉलीथिन से होने वाले प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं के…

    उमगांव–कलुआही सड़क के निरीक्षण में गड्ढे देख भड़के डीएम, एजेंसी और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026

    मधुबनी में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक, कृषि तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाने पर जोर

    September 16, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (812)
    • Breaking News (1,410)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (202)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?