सीतामढ़ी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रोको-टोको अभियान के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का यह अभियान जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ-साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से जारी है।
