Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चीन में ‘खुजली मिटाने’ का अनोखा बिजनेस, प्रोफेशनल तरीके से स्क्रैचिंग की सर्विस

    September 4, 2026

    नेपाल ने भारत से जलवायु मुआवजे की मांग से किया इनकार

    September 4, 2026

    सीतामढ़ी में PM Surya Ghar योजना को लेकर नियमित शिविर, उपभोक्ताओं को दी जा रही जानकारी

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तेज, DM-SSP ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
    Bihar

    मधुबनी में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तेज, DM-SSP ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    adminBy adminSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी, 3 सितंबर 2026। जिले में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, जांच और उपचार को लेकर चलाए जा रहे ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ (LED वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    यह जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान लोगों को अभियान के उद्देश्यों के साथ-साथ गैर-संचारी रोगों की समय पर जांच और उपचार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    1 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

    राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर जिले में यह अभियान 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण और आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    अभियान का उद्देश्य उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुंह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, हृदय रोग, Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) और Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान करना है। इसके साथ ही आवश्यक प्रबंधन और उपचार सुनिश्चित कर इन बीमारियों से होने वाली असामयिक मौतों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

    घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

    अभियान के तहत लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जागरूकता रथ के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) पंकज कुमार और जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार दीपक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

    #Madhubani #HealthCampaign #NCDScreening #HealthAwareness #BiharHealth #NCD #MadhubaniNews #BiharNews

    LED वाहन NCD Screening आनंद शर्मा गैर संचारी रोग जागरूकता रथ जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार बिहार न्यूज मधुबनी मधुबनी जिलाधिकारी मधुबनी न्यूज मधुबनी स्वास्थ्य विभाग योगेंद्र कुमार वरीय पुलिस अधीक्षक स्वास्थ्य अभियान स्वास्थ्य जागरूकता अभियान स्वास्थ्य जांच
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजन्माष्टमी पर लखनौर में सजेगी भव्य सांस्कृतिक शाम, जुटेंगे नामचीन कलाकार
    Next Article सीतामढ़ी में PM Surya Ghar योजना को लेकर नियमित शिविर, उपभोक्ताओं को दी जा रही जानकारी
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में PM Surya Ghar योजना को लेकर नियमित शिविर, उपभोक्ताओं को दी जा रही जानकारी

    September 4, 2026

    जन्माष्टमी पर लखनौर में सजेगी भव्य सांस्कृतिक शाम, जुटेंगे नामचीन कलाकार

    September 4, 2026

    VB-G RAM G योजना की समीक्षा, तालाब-चेक डैम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

    September 4, 2026

    मधुबनी में 30 नवंबर तक चलेगा NCD स्क्रीनिंग अभियान, घर-घर होगी जांच

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    चीन में ‘खुजली मिटाने’ का अनोखा बिजनेस, प्रोफेशनल तरीके से स्क्रैचिंग की सर्विस

    By adminSeptember 4, 20260

    चीन के 32 वर्षीय युवा उद्यमी ने रोजमर्रा की एक बेहद सामान्य समस्या को अनोखे…

    नेपाल ने भारत से जलवायु मुआवजे की मांग से किया इनकार

    September 4, 2026

    सीतामढ़ी में PM Surya Ghar योजना को लेकर नियमित शिविर, उपभोक्ताओं को दी जा रही जानकारी

    September 4, 2026

    मधुबनी में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तेज, DM-SSP ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    September 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (694)
    • Breaking News (1,390)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (199)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?