Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में DM ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध समाधान के निर्देश
    Bihar

    मधुबनी में DM ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध समाधान के निर्देश

    adminBy adminAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी, 31 अगस्त 2026। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम ने विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। लदनिया प्रखंड की निवासी बबीता देवी ने भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन दिया। वहीं पंडौल प्रखंड निवासी जगदीश दास ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पिछले 16 वर्षों से लंबित राशि के भुगतान और संबंधित समस्या के समाधान की मांग की।

    इसी क्रम में हरलाखी के रामपुर निवासी ललित नारायण यादव ने भूमि पर दखल-कब्जा दिलाने को लेकर आवेदन सौंपा। वहीं राजनगर के भटसिमर निवासी राजेंद्र साहु ने निजी खतियान से प्राप्त भूमि के संबंध में कथित जालसाजी कर गलत वंशावली तैयार करने और फर्जी केवाला के माध्यम से भूमि पर दावा किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की।

    शिकायतों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी परिवादों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

    डीएम ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

    हर महीने प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर

    जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाते हैं। यह ऑनलाइन व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जाता है।

    आम नागरिक अपनी शिकायतों के समाधान के लिए RTMS ‘सहयोग’ पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

    विद्यार्थियों के लिए हर महीने चौथे मंगलवार को सहयोग शिविर

    विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाता है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों और छात्रावासों में इन शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि शिविरों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और प्राप्त शिकायतों के संधारण के साथ-साथ उनके नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था भी की जाए।

    विद्यार्थी अपनी समस्याएं और शिकायतें सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए sahyog.bihar.gov.in पोर्टल का भी उपयोग किया जा सकता है।

    प्रशासन को जनोन्मुखी और जवाबदेह बनाना उद्देश्य

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को अधिक जनोन्मुखी, संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक और सुगम तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    प्रशासन की ओर से नागरिकों से आपदा की स्थिति में सजग और सतर्क रहने की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर संपर्क किया जा सकता है।

    #MadhubaniNews #Madhubani #AnandSharma #BiharNews #SevaSamvadSamadhan #SabkaSammanJeevanAasan #EaseOfLiving #Sahyog #BiharGovernment #PublicGrievance

    Anand Sharma Bihar Government Bihar News Ease of Living Madhubani Administration Madhubani News Public Grievance RTMS सहयोग पोर्टल Sabka Samman Jeevan Aasan Sahyog Portal Seva Samvad Samadhan आनंद शर्मा जन शिकायत जनता की समस्या जिला प्रशासन मधुबनी पंचायत सहयोग शिविर बिहार समाचार भूमि विवाद मधुबनी डीएम मधुबनी न्यूज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना विद्यार्थी सहयोग शिविर सबका सम्मान जीवन आसान सहयोग हेल्पलाइन 1100 सेवा संवाद समाधान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता की समीक्षा, डीएम ने समय पर NOC जारी करने के दिए निर्देश
    Next Article सीतामढ़ी में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ की शुरुआत, जीविका दीदी के लिए बना अतिरिक्त आय का जरिया
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?