आज दिनांक 24.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार वर्तमान परिप्रेक्ष्य के दृष्टिगत जिला में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की गई। इसके उपरांत जिला के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना साझा करने से बचने की अपील की गई। जिला के संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही निरंतर गश्त एवं सघन निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था भंग करने के प्रयासों पर त्वरित, प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सीतामढ़ी पुलिस शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल स्थानीय थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
