Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नया सवेरा अभियान 3.0 के तहत बस स्टैंडों पर चला जागरूकता अभियान, मानव तस्करी रोकने के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने यात्रियों व बस कर्मियों को किया जागरूक

    July 24, 2026

    आज दिनांक 23.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में पुलिस केंद्र

    July 24, 2026

    ‘आज कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला’, नीट पेपर लीक के खिलाफ पीएम मोदी का बड़ा संदेश

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»जनसंख्या स्थिरीकरण समाज की साझा जिम्मेदारी, इसे जनआंदोलन बनाएं : डीएम
    National

    जनसंख्या स्थिरीकरण समाज की साझा जिम्मेदारी, इसे जनआंदोलन बनाएं : डीएम

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी, शुक्रवार। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी द्वारा परिवार नियोजन सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जननी मोबियस फाउंडेशन की आकार योजना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली में लगभग 200 एएनएम, जीएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
    कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव एवं जिला संचारी रोग पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जेड. जावेद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
    इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2.7 है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इसे नियंत्रित करने के लिए परिवार नियोजन के प्रति व्यापक जनजागरूकता, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे प्रत्येक योग्य दंपति तक परिवार नियोजन संबंधी सही जानकारी एवं सेवाएं पहुंचाकर इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें।
    सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी दोनों साधनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहला गर्भधारण 20 वर्ष की आयु के बाद तथा दो बच्चों के जन्म के बीच कम-से-कम तीन वर्ष का अंतर रखना मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आने के साथ-साथ परिवार का सामाजिक एवं आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होता है।
    कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम डायरेक्टर श्री परिमल झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री असित रंजन, डीएम एंड ई श्री संतोष कुमार, डीपीसी श्री दिनेश कुमार, प्रतीक कुमार, बीसीएम श्री सुजीत कुमार, किशन कुमार, राहुल कुमार, जननी मोबियस फाउंडेशन के रीजनल मैनेजर श्री दीपक कुमार सिन्हा, जिला प्रबंधक श्री चंद्रमा प्रसाद, पीरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम डायरेक्टर परिमल झा, प्रभाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद, श्री रोहित कुमार, अकरम खान एवं श्री विक्रम कुमार, गांधी फेलो विक्रांत एवं रुचि, पीएसआई इंडिया से श्री विनय कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति, जननी मोबियस फाउंडेशन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में लगभग 200 एएनएम, जीएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को छोटा परिवार–सुखी परिवार, सुरक्षित मातृत्व, जन्मांतराल, आधुनिक परिवार नियोजन साधनों तथा जिम्मेदार अभिभावकत्व के प्रति जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान अधिक से अधिक पात्र दंपतियों तक परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सेवाएं पहुंचाकर अभियान को सफल बनाया जाएगा।

    Breaking News District Magistrate DM Message Family Planning Family Planning India Family Welfare Government Scheme Health Awareness Health Department Health News Hindi News Hindi Samachar India News Latest Hindi News Media First News National News Population Awareness Population Control Population Policy Population Stabilization Population Stabilization India Public Awareness Campaign Trending News Viral News जनसंख्या जागरूकता जनसंख्या नियंत्रण जनसंख्या स्थिरीकरण जनसंख्या स्थिरीकरण अभियान परिवार नियोजन सरकारी योजना
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने पदभार ग्रहण कर कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली सहित पूरे देश में आंदोलनरत छात्रों पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई
    admin

    Related Posts

    नया सवेरा अभियान 3.0 के तहत बस स्टैंडों पर चला जागरूकता अभियान, मानव तस्करी रोकने के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने यात्रियों व बस कर्मियों को किया जागरूक

    July 24, 2026

    आज दिनांक 23.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में पुलिस केंद्र

    July 24, 2026

    ‘आज कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला’, नीट पेपर लीक के खिलाफ पीएम मोदी का बड़ा संदेश

    July 24, 2026

    Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends: अमित शाह की बैठक, नड्डा की चिट्ठी और परिवार से बातचीत की इनसाइड स्टोरी

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    नया सवेरा अभियान 3.0 के तहत बस स्टैंडों पर चला जागरूकता अभियान, मानव तस्करी रोकने के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने यात्रियों व बस कर्मियों को किया जागरूक

    By adminJuly 24, 20260

    नया सवेरा अभियान 3.0 : मानव तस्करी के विरुद्ध सीतामढ़ी पुलिस का जन-जागरण अभियान,…

    आज दिनांक 23.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में पुलिस केंद्र

    July 24, 2026

    ‘आज कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला’, नीट पेपर लीक के खिलाफ पीएम मोदी का बड़ा संदेश

    July 24, 2026

    Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends: अमित शाह की बैठक, नड्डा की चिट्ठी और परिवार से बातचीत की इनसाइड स्टोरी

    July 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (430)
    • Breaking News (1,357)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (119)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?