Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने पदभार ग्रहण कर कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    July 23, 2026

    सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की हुई विस्तृत समीक्षा

    July 23, 2026

     16 हजार 310 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 21 जुलाई को किया बुकिंग

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने पदभार ग्रहण कर कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
    National

    नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने पदभार ग्रहण कर कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    adminBy adminJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी
    प्रेस विज्ञप्ति
    जिला जनसंपर्क कार्यालय, सीतामढ़ी
    दिनांक 22 जुलाई।

    सीतामढ़ी जिले की नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त (DDC) सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने आज पदभार ग्रहण करने के उपरांत समाहरणालय के विमर्श कक्ष में अपनी प्रथम बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।

    बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन प्राथमिकता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

    इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ टीबी भारत अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (PO) भी उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

    पदभार ग्रहण करने के प्रथम दिन ही उप विकास आयुक्त ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि परियोजना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण कराया जाए।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं एवं आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

    Administrative News Bihar News Breaking News DDC Sitamarhi Deputy Development Commissioner Development Projects District Administration Hindi News IAS Officer Punoura Dham Punoura Dham Temple Shweta Bharti IAS Sitamarhi Sitamarhi News TB Bharat Abhiyan आईएएस अधिकारी उप विकास आयुक्त जिला प्रशासन टीबी भारत अभियान पुनौरा धाम बिहार समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ विकास योजनाएं श्वेता भारती सीतामढ़ी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की हुई विस्तृत समीक्षा
    admin

    Related Posts

    सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की हुई विस्तृत समीक्षा

    July 23, 2026

     16 हजार 310 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 21 जुलाई को किया बुकिंग

    July 23, 2026

    सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

    July 22, 2026

    सीतामढ़ी में एसपी ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने पदभार ग्रहण कर कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    By adminJuly 23, 20260

    समाहरणालय, सीतामढ़ी प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, सीतामढ़ी दिनांक 22 जुलाई। सीतामढ़ी जिले की नवपदस्थापित…

    सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की हुई विस्तृत समीक्षा

    July 23, 2026

     16 हजार 310 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 21 जुलाई को किया बुकिंग

    July 23, 2026

    सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

    July 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (430)
    • Breaking News (1,357)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (113)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?