सीतामढ़ी। अपराध नियंत्रण और जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है।
इस अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।
सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
