सीतामढ़ी। भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, भिट्ठा थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान एक चारपहिया वाहन (एंबुलेंस) की तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 413.64 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक चोरी की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस ने बरामद एंबुलेंस, चोरी की मोटरसाइकिल और शराब को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
