सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना कांड में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई की है। जालसाजी एवं SC/ST एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र का विधिवत चस्पा किया गया।
मामले में जिन अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें शामिल हैं—
- शिवधारी साह
- शोभा देवी
- संजय पासवान उर्फ लूसा पासवान
सभी आरोपी ग्राम–परशुरामपुर, थाना–परसौनी, जिला–सीतामढ़ी के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में आरोपियों के विरुद्ध इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई पूरी की गई है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
सीतामढ़ी पुलिस द्वारा न्यायालय से जुड़े मामलों में फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
