Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप विकास आयुक्त ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर की मीटिंग,

    August 30, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने डुमरा इंडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियों का किया उद्घाटन।

    August 30, 2026

    आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में नए राजकीय महाविद्यालयों के शुभारंभ की तैयारी तेज, 15 जुलाई से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
    Bihar

    मधुबनी में नए राजकीय महाविद्यालयों के शुभारंभ की तैयारी तेज, 15 जुलाई से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र

    adminBy adminJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी। जिले में नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों के संभावित शुभारंभ और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 जुलाई 2026 से पहले आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं।

    जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री बिहार द्वारा भागलपुर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 211 नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों का शुभारंभ तथा नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत आरंभ प्रस्तावित है।

    प्रशासन के अनुसार इस अवसर को राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार और विकास से जुड़े एक महत्वपूर्ण जन-उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि 15 जुलाई से पहले सभी नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पूरी तरह तैयार कर लिया जाए।

    उन्होंने महाविद्यालय भवन, परिसर और कक्षाओं की तैयारियों के साथ-साथ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, कार्यालय संचालन, कक्षाओं के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री, कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य आईटी सुविधाओं की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही परिसर की साफ-सफाई और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को 14 जुलाई तक व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोई भी कार्य अधूरा न रहे। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है।

    जिला प्रशासन का मानना है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी होने से नए राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां निर्धारित तिथि से सुचारु रूप से प्रारंभ हो सकेंगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

    211 राजकीय महाविद्यालय Government College Madhubani Higher Education Bihar आनंद शर्मा नए कॉलेज बिहार बिहार उच्च शिक्षा बिहार शिक्षा समाचार मधुबनी डीएम मधुबनी समाचार राजकीय महाविद्यालय मधुबनी शैक्षणिक सत्र 2026
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, तीन प्रखंडों में खुलेंगे जैव उपादान संसाधन केंद्र, आवेदन शुरू
    Next Article मधुबनी में येलो अलर्ट जारी, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
    admin

    Related Posts

    उप विकास आयुक्त ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर की मीटिंग,

    August 30, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने डुमरा इंडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियों का किया उद्घाटन।

    August 30, 2026

    आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

    August 30, 2026

    संभावित जल संकट से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तत्परता से कार्य करें : जिलाधिकारी

    August 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    उप विकास आयुक्त ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर की मीटिंग,

    By adminAugust 30, 20260

    समाहरणालय, सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 29 अगस्त 2026 उप विकास आयुक्त…

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने डुमरा इंडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियों का किया उद्घाटन।

    August 30, 2026

    आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

    August 30, 2026

    संभावित जल संकट से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तत्परता से कार्य करें : जिलाधिकारी

    August 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (642)
    • Breaking News (1,384)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?