Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»सीतामढ़ी सदर अस्पताल में शुरू हुआ MNCU और LMU, बिहार का पहला जिला अस्पताल बना जहां दोनों सुविधाएं एक साथ उपलब्ध
    Bihar

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल में शुरू हुआ MNCU और LMU, बिहार का पहला जिला अस्पताल बना जहां दोनों सुविधाएं एक साथ उपलब्ध

    adminBy adminJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल ने नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब तक संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) को मदर-न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) में परिवर्तित कर दिया गया है। इसके साथ ही लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (LMU) की भी शुरुआत 1 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी रिची पांडे द्वारा की गई। इसके साथ ही सीतामढ़ी सदर अस्पताल बिहार का पहला जिला अस्पताल बन गया है, जहां MNCU और LMU दोनों सुविधाएं एक साथ शुरू की गई हैं।

    अब मां और नवजात रहेंगे साथ, रिकवरी होगी तेज

    पहले SNCU में जन्म से 28 दिन तक के गंभीर या कुपोषित नवजात शिशुओं का इलाज रेडियंट वार्मर और फोटोथेरेपी मशीन की सहायता से किया जाता था, जबकि उनकी माताओं को अलग वार्ड में रखा जाता था।

    अब भारत सरकार और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रेडियंट वार्मर के साथ ही मां के लिए भी अलग बेड की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत MNCU में मां और नवजात एक साथ रह सकेंगे।

    विशेषज्ञों के अनुसार, कंगारू मदर केयर (KMC) के तहत मां और बच्चे के साथ रहने से नवजात की रिकवरी तेजी से होती है। इससे ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे मां का दूध पर्याप्त मात्रा में आने लगता है और मां-बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होता है। इसका सीधा लाभ नवजात के बेहतर स्वास्थ्य पर पड़ता है।

    LMU में सुरक्षित रहेगा मां का दूध

    सदर अस्पताल में शुरू किए गए लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (LMU) का उद्देश्य उन नवजातों को मां का दूध उपलब्ध कराना है, जो जन्म के बाद किसी कारणवश स्वयं स्तनपान नहीं कर पाते।

    इस यूनिट में मां का दूध निकालकर सुरक्षित तरीके से संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में मिल्क एक्सप्रेशन एरिया, मिल्क स्टोरेज एरिया, स्टरलाइजेशन एरिया, डी-फ्रीजर, वॉश एरिया और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित तापमान में संरक्षित दूध नवजात को उपलब्ध कराया जा सके।

    जल्द 20 बेड का होगा MNCU

    MNCU के प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. हिमांशु शेखर ने बताया कि डॉक्टर अमजद, सौरभ, मिथुन, अंकुर और राहुल, डीएनबी प्रशिक्षु डॉक्टर अभय, नीतीश और मेहुल तथा नर्सिंग ऑफिसर शारदा, कविता, पल्लवी, मोनिका, विभा, अज़हर, खुशबू और अंजली की टीम के सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में 12 बेड वाले MNCU को जल्द ही 20 बेड तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नवजातों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

    इस अवसर पर यूनिसेफ बिहार के डॉ. तारिक अहमद, डॉ. अंशुमान, सिविल सर्जन डॉ. रवींद्र कुमार यादव, उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार तथा अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा सहित कई अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

    Lactation Management Unit LMU MNCU Mother Newborn Care Unit SNCU कंगारू मदर केयर डॉ हिमांशु शेखर नवजात शिशु बिहार स्वास्थ्य विभाग मातृ स्वास्थ्य यूनिसेफ बिहार रिची पांडे सदर अस्पताल सीतामढ़ी सिविल सर्जन सीतामढ़ी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी: बथनाहा थाना पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
    Next Article सीतामढ़ी में बाल श्रम उन्मूलन पर डीएम रिची पाण्डेय सख्त, हर प्रखंड में बनेगी ‘बाल श्रम मुक्त पंचायत’
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सुविधाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने एक्सरे यूनिट तत्काल ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के दिए निर्देश

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में राशन कार्ड से लेकर राजस्व मामलों की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    By adminAugust 26, 20260

    सीतामढ़ी, 25 अगस्त 2026। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के आदेश…

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    बेलसंड में विधायक कार्यालय की घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पिस्टल-कारतूस बरामद

    August 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (620)
    • Breaking News (1,371)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?