Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    July 6, 2026

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में सीतामढ़ी ने रचा इतिहास, पूरे देश में प्राप्त किया तीसरा स्थान
    Bihar

    नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में सीतामढ़ी ने रचा इतिहास, पूरे देश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

    adminBy adminJuly 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में सीतामढ़ी ने रचा इतिहास, पूरे देश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

    सीतामढ़ी, बिहार। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जारी आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग (मार्च 2026) में सीतामढ़ी जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में किए गए निरंतर प्रयासों, प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व, विभागीय समन्वय तथा तकनीकी सहयोग का परिणाम मानी जा रही है। इस उपलब्धि से न केवल सीतामढ़ी जिले, बल्कि पूरे बिहार राज्य का गौरव बढ़ा है।

    जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, वानिकी, पशुपालन, जल प्रबंधन, आधारभूत संरचना, क्षमता वर्धन तथा वित्तीय समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर सुधारात्मक एवं नवाचारी पहल की गई है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप सीतामढ़ी ने नीति आयोग के विभिन्न प्रदर्शन सूचकांकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है।

    जिला प्रशासन के अनुसार, यह सफलता जिला पदाधिकारी रिची पांडे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संभव हो सकी है। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त संदीप कुमार तथा जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल आकांक्षी जिला तथा आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम संतोष कुमार सुमन द्वारा सभी संबंधित विभागों के साथ नियमित समीक्षा एवं समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न सूचकांकों में सुधार के लिए निरंतर दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते रहे हैं।

    डेल्टा रैंकिंग के अनुसार, आधारभूत संरचना (Infrastructure) के क्षेत्र में सीतामढ़ी जिले ने सबसे उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस क्षेत्र में जिले का डेल्टा स्कोर 47.3 से बढ़कर 65.8 तक पहुंच गया, जिसके परिणामस्वरूप जिले को पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि सड़क, विद्युत, पेयजल, सार्वजनिक सुविधाओं तथा अन्य बुनियादी सेवाओं के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है।

    इसी प्रकार, कृषि, वानिकी, पशुपालन एवं जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस क्षेत्र में सीतामढ़ी का डेल्टा स्कोर 39.7 से बढ़कर 50.2 हो गया है, जिसके आधार पर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। कृषि उत्पादकता में वृद्धि, पशुपालन सेवाओं के विस्तार, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में भी सीतामढ़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों पर लगातार कार्य करते हुए जिले ने अपना डेल्टा स्कोर 71.6 से बढ़ाकर 83.5 तक पहुंचाया है, जिसके परिणामस्वरूप जिले को पूरे देश में पंद्रहवां स्थान प्राप्त हुआ है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में वृद्धि इस सफलता के प्रमुख कारक रहे हैं।

    इसके अतिरिक्त, शिक्षा, वित्तीय समावेशन एवं क्षमता वर्धन के क्षेत्रों में भी जिले ने निरंतर प्रगति दर्ज की है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, विद्यालयों में उपस्थिति, अधिगम परिणामों में सुधार तथा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, वित्तीय समावेशन एवं क्षमता वर्धन के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए क्रमशः 19वां एवं 20वां स्थान प्राप्त किया गया है।

    इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह सफलता सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण, नियमित अनुश्रवण तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विकास के विभिन्न संकेतकों में सुधार हेतु सभी विभागों ने एक टीम के रूप में कार्य किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।

    उन्होंने विशेष रूप से पिरामल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जा रहे सतत तकनीकी सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण, क्षमता निर्माण, डेटा विश्लेषण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से जिले को विकासात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।

    #Sitamarhi #Bihar #NITIAayog #DeltaRanking #AspirationalDistrict #Infrastructure #Health #Education #Agriculture #Development #BiharNews #IndiaNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण के लिए सघन वाहन जांच अभियान, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर
    Next Article 15 जुलाई तक हर हाल में सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करें, अन्यथा होगी विधिसम्मत कार्रवाई : जिलाधिकारी
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    July 6, 2026

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    July 6, 2026

    मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    By adminJuly 6, 20260

    सीतामढ़ी। जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में विवाहिता मुस्कान कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई…

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    July 6, 2026

    मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (256)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (89)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?