Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित

    July 3, 2026

     राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मधुबनी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता बरतने वाले ग्रामीण आवास सहायक का अनुबंध समाप्त
    National

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता बरतने वाले ग्रामीण आवास सहायक का अनुबंध समाप्त

    adminBy adminJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी
    जनसंपर्क शाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 02 जुलाई, 2026

     

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने के मामले में जिला प्रशासन, सीतामढ़ी द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए रीगा प्रखंड अंतर्गत रीगा प्रथम पंचायत के तत्कालीन ग्रामीण आवास सहायक श्री भोला महतो का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

    जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित ग्रामीण आवास सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तीन लाभार्थियों का आवास प्लिंथ स्तर तक निर्मित नहीं होने के बावजूद अन्य भवन का जियोटैग कराते हुए द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान कराया गया। यह कृत्य योजना के प्रावधानों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।

    मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रीगा की जांच प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आधार पर संबंधित कर्मी से कारण बताओ स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया तथा उन्हें व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया गया। उपलब्ध अभिलेखों, जांच प्रतिवेदन, स्पष्टीकरण एवं अन्य साक्ष्यों के सम्यक परीक्षण के उपरांत आरोप प्रमाणित पाए जाने पर बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रावधानों के तहत उनका अनुबंध समाप्त करने का आदेश निर्गत किया गया है।

    जिलाधिकारी, सीतामढ़ी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जैसी महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा कदाचार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में अनियमितता के मामलों में दोषी पाए जाने वाले किसी भी पदाधिकारी अथवा कर्मी के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी ढंग से पहुंच सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
    Next Article जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीतामढ़ी के शुभारंभ अवसर पर आप सभी मीडिया प्रतिनिधि सादर आमंत्रित है।
    admin

    Related Posts

    सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित

    July 3, 2026

     राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मधुबनी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    July 3, 2026

    वीसी के माध्यम से साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित

    By adminJuly 3, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 03 /07/2026 समाधान हेतु अधिकारियों को दिए…

     राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मधुबनी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    July 3, 2026

    वीसी के माध्यम से साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

    July 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (233)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (88)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?